Anupama Upcoming Twist: अनुपमा की तलाश होगी खत्म, अनुज से ऐसे मिलेगी अनु, आंखों से नहीं रुकेंगे आंसू
Anupama
शो अनुपमा में लीप आने के बाद अभी तक अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से नहीं मिले हैं. दोनों एक ही शहर में आस-पास ही है, लेकिन अनुज का लुक पूरी तरह से बदल गया है. इस वजह से कोई भी अनुज को पहचान नहीं पा रहा है.
रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में छह महीने का लीप आया है. अब खबर है कि इसमें दो नये किरदार की एंट्री हो रही है. लीप की वजह से शो की टीआरपी भी बढ़ी है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनु एक आश्रम चलाती है और अनुज सबकुछ भूल गया है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा से बा नहीं बात करती. इसकी वजह पूछने पर बा उससे कहती है कि बाबूजी वहां रहते हैं और उसने उन दोनों को अलग कर दिया है. अनुपमा कहती है बाबूजी ने अपनी बेटी के साथ रहना चुना क्योंकि वह हमेशा उसका साथ देते हैं.
मिलते-मिलते रह गए अनुपमा और अनुज
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा को एक-दूसरे की मौजूदगी का अहसास होता है. अनु का पेट डॉग कॉफी मदिंर पहुंच जाता है और अनुज से टकरा जाता है. अनुज उसे प्यार करता है. एक सीन आता है कि जिसमें, अनुज आशा भवन के बाहर होता है और वहां से अनु निकलती है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाते. वहीं, मंदिर में कुछ संत अनुपमा के बारे में बात करते रहते है और अनुज उसका नाम सुनता है. जो अनुज लंबे समय से चुप था, अनु का नाम सुनकर उसपर रिएक्ट करता है. अनुज के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं.
Also Read- Anupama: लीप के बाद अनुपमा में होगी नये किरदार की एंट्री, क्या अनुज और अनुपमा को मिलाने का करेगी काम
Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू
Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा
अनुपमा की तलाश हुई खत्म
वहीं, शाह हाउस में बा को डर सता रहा है कि वह अकेले ही जिंदगी बिताएगी. डिंपल का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया है और इससे किंजल और टीटू शॉक्ड है. किंजल अकेले ही घर का सारा काम करती है और टीटू उसकी हेल्प करता है. टीटू कहता है जब से उसे नेम और फेम मिला है, वो पूरी तरह से बदल गई है. डिंपल के लेटेस्ट रील पर खूब सारे लाइक्स आए है और वो इसे लेकर काफी ज्यादा खुश हो जाती है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा मंदिर भोग लेकर आती है और पंडित को देती है. पडिंत जी पूछते हैं कि वो किसे खोज रही है. साधु अनु को बताता है अनुज वहां खड़ा है, जिसे वो खोज रही है. अनु उसके पास आती है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










