Anupama 26 March: अनुपमा- अनुज की शादी तोड़ने के लिए वनराज ने बनाया प्लान, इस शख्स से मिलाया हाथ

Updated at : 26 Mar 2022 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama 26 March: अनुपमा- अनुज की शादी तोड़ने के लिए वनराज ने बनाया प्लान, इस शख्स से मिलाया हाथ

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को उदयपुर जाना है काम के सिलसिले में. बाबूजी अनु को उसके साथ जाने के लिए कहते है क्योंकि उसके रहने से घर पर हंगामा होगा.

विज्ञापन

Anupama 26 March Episode: टीआरपी लिस्ट में टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ (Anupama) का दबदबा जारी है. फैंस अनुज- अनुपमा की शादी का कब से इंतजार कर रहे थे. बीते दिन अनु ने सबके सामने अनुज से शादी का ऐलान कर दिया. उसने किसी की परवाह ना करते हुए अनुज का हाथ हमेशा के लिए थामने का फैसला कर लिया.

अनुपमा- अनुज उदयपुर में

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को उदयपुर जाना है काम के सिलसिले में. बाबूजी अनु को उसके साथ जाने के लिए कहते है क्योंकि उसके रहने से घर पर हंगामा होगा. अनुज- अनु साथ में उदयपुर जाकर काफी खुश होते है. अनु उसे काम पर ध्यान देने के लिए कहती है और खुद से हर देखने का फैसला करती है.

राखी की एंट्री शाह हाउस में

इधर, अनुपमा की गैरहाजिरी में किंजल का ध्यान रखने के लिए राखी शाह हाउस पहुंचती है. राखी, अनु पर इल्जाम लगाती है कि शादी से पहले अनुज के साथ हनीमून पर चली गई. किंजल कहती है बाबूजी ने इसके लिए परमिशन दिया था. राखी वनराज और बा को परेशान करने के लिए कहती है कि उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए मशहूर है, क्या हुआ अगर अनुपमा-अनुज वहां शादी कर लेंगे.

Also Read: Anupama 25 March: शादी की बात सुनकर अनुज ने अनुपमा को लगाया गले, वनराज-बा हुए शॉक्ड

बा हुई इमोशनल

राखी दवे की बात सुनकर वनराज और बा शॉक्ड औऱ परेशान हो जाते है. बा अपने बेटे के सामने रोती है कि अनुपमा उसकी बात नहीं समझ रही. वो कहती है कि अनुपमा यह नहीं समझ रही है कि समाज उसके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा. बा कहती है कि उसकी वजह से उसका सिर लोगों के सामने झुक जाएगा.

वनराज का प्लान

इधर अनुपमा समर को अभिमन्यु-अक्षरा की सगाई के बारे में बताती है. इसके बाद वो वह अनुज के साथ अपनी सगाई के बारे में सपना देखने लगती है. वहीं, वनराज, राखी से कुछ ऐसा करने के लिए कहता है ताकि अनुपमा शादी से पीछे हट जाए. वनराज, राखी से हाथ मिलाता है ताकि दोनों मिलकर उनकी शादी रोक सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola