370 Ki Biryani Controversy: जैसे हिमांशु की नौकरी गई, प्रणित मोरे का शो भी हो बंद, रश्मि देसाई के तीखे बोल

Updated:
विज्ञापन
Rashami Desai slams Pranit More

रश्मि देसाई ने प्रणित मोरे की आलोचना की फोटो- इंस्टाग्राम

370 Ki Biryani Controversy: रश्मि देसाई ने 370 वाली बिरयानी विवाद को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने प्रणित मोरे को लताड़ा और कहा कि उनका शो भी बंद होना चाहिए.

विज्ञापन

370 Ki Biryani Controversy: 370 वाली बिरयानी का विवाद कम होना का नाम नहीं ले रहा, अब टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने प्रणित मोरे को लताड़ा है. उन्होंने कहा कि कॉमेडियन ऐसे मजाक को बढ़ावा दे रहे हैं, जो महिलाओं के प्रति अपमानजनक और गलत सोच को दर्शाता है.

रश्मि देसाई ने प्रणित मोरे को सुनाई खरी-खोटी

रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रणित को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब कलाकारों के पास नया कंटेंट नहीं होता तो वे इस तरह की चीजों का सहारा लेने लगते हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि प्रणित को न कलाकार कहा जा सकता है और न ही कॉमेडियन. रश्मि ने यह भी चिंता जताई कि ऐसे मामलों की वजह से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और असली कलाकारों की छवि खराब होती है. उन्होंने हिमांशु की नौकरी जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह उसके खिलाफ कार्रवाई हुई, उसी तरह प्रणित के शो भी बंद होना चाहिए.

हिमांशु ने मांगी थी माफी

वहीं, बढ़ते विवाद के बाद हिमांशु ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए और बाद में उनकी नौकरी भी चली गई. दूसरी ओर, प्रणित ने भी सफाई देते हुए कहा कि वह हिमांशु की सोच से सहमत नहीं हैं.

क्या था पूरा मामला

दरअसल, गुरुग्राम में आयोजित एक शो के दौरान दर्शकों में मौजूद वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपनी डेट से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि उसने एक महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी और बदले में उसे कुछ और उम्मीद थी. जब महिला ने खाना खाने के बाद उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो उसने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतने पैसे खर्च किए हैं तो उसकी भरपाई तो करनी ही होगी. यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. विवाद सिर्फ हिमांशु के बयान तक सीमित नहीं रहा. लोगों का गुस्सा इस बात पर भी फूटा कि प्रणित मोरे पर भी फूटा. उन्होंने कहा कि कॉमेडियन ने इसे टोका नहीं बल्कि बढ़ावा दिया.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घर छोड़कर चला गया करण, नंदिनी-दामिनी की हुई जबरदस्त बहस

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola