Anupama 25 March: शादी की बात सुनकर अनुज ने अनुपमा को लगाया गले, वनराज-बा हुए शॉक्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2022 12:08 PM
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज को याद कर नाचते जाती है. तभी अनुज आ जाता है और वो उसे देखकर खुश हो जाती है. अनुज को देखकर अनुपमा उससे अपनी शादी की घोषणा करती है.
Anupama 25 March Episode: सुपरहिट टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) में जिस पल का इंतजार फैंस कर रहे थे वो बस आने वाला है. अनु, अनुज से सबके सामने शादी के लिए पूछेगी. जी हां. आज का एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. अनु डांस परफॉर्मेंस के बाद अपने दिल की बात सबके सामने रखेगी. ये सुनकर वनराज और बा हैरान रह जाएंगे.
अनुज को देखकर खुश हुई अनुपमा
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज को याद कर नाचते जाती है. तभी अनुज आ जाता है और वो उसे देखकर खुश हो जाती है. अनुज को देखकर अनुपमा उससे अपनी शादी की घोषणा करती है. अनुज के खुशी का ठिकाना नहीं रहता. वहीं, वनराज, लीला, पाखी, राखी और परितोष हैरान बैठे रहते है.
अनुपमा का फैसला
इधर अनुपमा के इस फैसले से बा, डॉली, समर, देविका और किंजल काफी खुश हो जाते है. अनुज स्टेज पर जाता है और अनु उससे कहती है कि वो शादी करने के लिए तैयार है. खुशी से समर अपनी मां को गले लगा लेता है. अनुज के चेहरे से स्माइल नहीं हटती.
अनुज को शादी के लिए अनुपमा ने किया प्रपोज
बाबूजी अनुपमा से कहते है कि भले ही वह डांस प्रतियोगिता नहीं जीत पाए, लेकिन उसने पहले ही जीवन की ट्रॉफी जीत ली है. वह खुश हो जाती है. समर कहता है कि अनुज से ज्यादा उन्होंने इस पल का इंतजार किया. डॉली भी उसके फैसले पर खुश होती है. अनुपमा, अनुज को शादी के लिए प्रपोज करती है और अनुज उसे गले लगा लेता है.
अनुपमा ने कही ये बात
अनुज उससे पूछता है कि उससे अपसेट क्यों थी. अनुपमा बताती है कि वह उससे परेशान नहीं थी बल्कि लीला और पारितोष के साथ थी. उसे बुरा लगता है कि बा और पारितोष उसे समझ नहीं पाते है. अनुपमा, अनुज से उस एक्सीडेंट के बारे में पूछती है. अनुज अनुपमा को बताता है कि वह एक्सीडेंट से कैसे बच गया. अनु उसे बताती है कि बा ने उसके फैसले का विरोध किया था. साथ ही ये भी कहती है कि वो अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी और उससे शादी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










