टूटा दिल, अनफॉलो और इमोशनल पोस्ट... क्या अलग हो रहे हैं बादशाह और ईशा रिखी?

Updated:
विज्ञापन
क्या अलग हो रहे हैं बादशाह और ईशा रिखी?  फोटो, इंस्टाग्राम

क्या अलग हो रहे हैं बादशाह और ईशा रिखी? फोटो, इंस्टाग्राम

रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है. ईशा की एक हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट और एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों अलग हो रहे हैं? जानिए आखिर ईशा की पोस्ट में ऐसा क्या था जिसने फैंस को परेशान कर दिया.

विज्ञापन

क्या रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी अलग हो रहे हैं? ईशा रिखी की रीसेंट इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर  इस सवाल को लेकर बवाल मचा हैं. उनकी पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू कर दी हैं.

Badshah and Isha Rikhi Video: क्या था इंस्टाग्राम वीडियो में? 

ईशा ने अपने और बादशाह के साथ बिताए पलों की कुछ तस्वीरों और वीडियो को जोड़कर एक विडियो शेयर किया और एक नोट भी लिखा, जिसे देखकर फैंस उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच दूरी आ गई है.

वीडियो की शुरुआत बादशाह और ईशा की शादी के एक पल से होती है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आते हैं. इसके बाद उनकी साथ की कई यादगार तस्वीरें और वीडियो दिखाई देती हैं. इनमें परिवार के साथ तस्वीरें, ईशा की बादशाह के साथ सेल्फी और एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें बादशाह अपनी पत्नी के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं.

View on Instagram

पोस्ट के कैप्शन में ईशा ने लिखा, "हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है." इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाए हैं.

Fans Were Unhappy After Seing Her Post: पोस्ट देखकर फैंस हुए परेशान 

ईशा रिखी की यह पोस्ट देखने के बाद कई फैंस परेशान नजर आए. कमेंट्स में कई फैन्स ने पूछा कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ है. किसी ने लिखा, “क्या हुआ है कोई बताएगा ?”.

Image

जबकि एक अन्य यूजर ने पूछा, “मामला क्या है?” एक कमेंट में यह भी कहा गया कि क्या हुआ डिवोर्स हो गया क्या ? हालांकि, दोनों की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. गौर करने वाली बात तो यह है कि अब दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं करते हैं.

Image
Image

Badshah's Previous Marriage बादशाह की पहली शादी 

ईशा रिखी से शादी करने से पहले बादशाह की शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी. दोनों का 2020 में तलाक हो गया.  उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. उनकी बेटी का जन्म जनवरी 2017 में हुआ था.

2024 में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट 'प्रखर के प्रवचन' में बादशाह ने अपने तलाक और अलग होने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने और जैस्मीन ने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला किया.

बादशाह के मुताबिक, उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उन्हें लगा कि अलग होना उनकी बेटी के लिए बेहतर होगा. उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी से मिलते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं मिल पाते, क्योंकि उनकी बेटी लंदन में रहती है.

यह भी पढ़े: विवादों के बीच बादशाह ने किया ‘टटीरी’ के नए वर्जन का ऐलान, गाने में किए खास बदलाव


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola