Jana Nayagan Review: थलापति विजय की आखिरी फिल्म देखकर तृषा कृष्णन की मां हुईं इमोशनल, कहा- हम उन्हें मिस करेंगे

Updated:
विज्ञापन

जन नायकना पर तृषा कृष्णन की मां, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'जना नायकन' देखने के लिए तृषा कृष्णन अपनी मां उमा कृष्णन के साथ थिएटर पहुंचीं. फिल्म खत्म होने के बाद उमा कृष्णन ने फिल्म का रिव्यू दिया और विजय की आखिरी फिल्म को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. जानिए उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Jana Nayagan Review: थलापति विजय की फिल्म 'जना नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म देखने के लिए फैंस के साथ-साथ कई फिल्मी हस्तियां भी थिएटर पहुंचीं. इसी बीच विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी अपनी मां उमा कृष्णन के साथ चेन्नई के एक थिएटर में फिल्म देखने पहुंचीं. फिल्म खत्म होने के बाद थिएटर से बाहर निकलते समय मीडिया ने उनकी मां से फिल्म का रिव्यू पूछा, जिस पर उन्होंने खुलकर अपनी राय दी.

विज्ञापन

Trisha Krishnan on Jana Nayagan: फिल्म देखने के बाद क्या बोलीं तृषा कृष्णनकी मां?

फिल्म देखने के बाद जब मीडिया ने उमा कृष्णन से पूछा कि 'जना नायकन' कैसी लगी, तो उन्होंने बिना देर किए मुस्कुराते हुए कहा, "सुपर फिल्म… हमने बहुत अच्छा समय सीमा और फिल्म का भरपूर आनंद लिया."

उनका यह छोटा-सा रिव्यू अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

'हम उन्हें मिस करेंगे' कहकर हुईं इमोशनल

बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने उमा कृष्णन से कहा कि 'जना नायकन' विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. यह सुनते ही उन्होंने भावुक होकर कहा, "मुझे बहुत बुरा लग रहा है… हम उन्हें मिस करेंगे."

Trisha-Vijay Movies: कई सुपरहिट फिल्मों में साथ दिख चुकी है यह जोड़ी

तृषा कृष्णन और थलापति विजय की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों ने 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी' और 'लियो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. इसके अलावा तृषा ने विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के गाने 'मट्टा' में भी खास कैमियो किया था. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को आज भी फैंस खूब पसंद करते हैं. हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की.

Vijay Lat Film Jana Nayagan: क्यों खास है विजय की यह फिल्म?

'जना नायकन' एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC सर्टिफिकेशन में देरी की वजह से इसकी रिलीज टल गई थी. अब आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है और इसे विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है. यही वजह है कि फैंस के लिए यह फिल्म सिर्फ एक रिलीज नहीं, बल्कि एक इमोशनल फेयरवेल भी बन गई है.

यह भी पढ़ें- दूध के अभिषेक से पूजा-अर्चना तक… थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के लिए फैंस ने मनाया जश्न


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola