दूध के अभिषेक से पूजा-अर्चना तक… थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के लिए फैंस ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

जन नायकन रिलीज के बाद फैंस का जश्न, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'जन नायकन' रिलीज होते ही तमिलनाडु में फेस्टिवल जैसा माहौल बन गया. विजय की आखिरी फिल्म देखने के लिए फैंस सुबह से थिएटरों के बाहर जुट गए. कहीं दूध का अभिषेक हुआ तो कहीं डीजे और डांस के साथ रिलीज का जश्न मनाया गया.

विज्ञापन

Jana Nayagan: थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार आज यानी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म सिर्फ एक नई रिलीज नहीं, बल्कि विजय के फैंस के लिए बेहद खास पल है, क्योंकि इसे उनके फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है. इसी वजह से तमिलनाडु समेत कई जगहों पर इसका स्वागत किसी त्योहार की तरह किया गया. सोशल मीडिया पर फैंस के सेलिब्रेशन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

Jana Nayagan Celebration: कहीं पोस्टर पर हुआ दूध का अभिषेक, तो कहीं DJ पर झूम उठे फैंस

'जन नायकन' की रिलीज से पहले ही बुधवार रात से फैंस का एक्साइटमेंट साफ देखने को मिला. कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजय के पोस्टर पर दूध से अभिषेक किया गया, नारियल फोड़े गए और उनके लिए खास पूजा-अर्चना भी हुई. चेन्नई में जगह-जगह उनके विशाल कटआउट और पोस्टर लगाए गए. वहीं जैसे ही पहले शो का समय करीब आया, थिएटरों के बाहर माहौल पूरी तरह फेस्टिवल जैसा हो गया. तेज म्यूजिक, डीजे, डांस और पटाखों के बीच फैंस ने अपनी खुशी खुलकर जाहिर की. सोशल मीडिया पर इन सेलिब्रेशन के वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Vijay Fans Celebration: जापान से भी चेन्नई पहुंचे फैंस

फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहा. इंडियन एक्स्प्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान से कुछ फैंस खास तौर पर चेन्नई पहुंचे, ताकि वे विजय की आखिरी फिल्म का पहला शो थिएटर में देख सकें.

Advance Booking: रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई

'जन नायकन' करीब 3,500 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 22.26 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित) की कमाई मिली. चेन्नई में ज्यादातर शो हाउसफुल हैं, जबकि दूसरे राज्यों में बुकिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- ‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola