ePaper

Anupama 24 March Episode: क्या अनुज की एक्सीडेंट में हो जाएगी मौत? अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान!

Updated at : 24 Mar 2022 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama 24 March Episode: क्या अनुज की एक्सीडेंट में हो जाएगी मौत? अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान!

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को लगता है कि अनुज के साथ कुछ बुरा हुआ है. ये सोचकर वो घबरा जाती है. समर और देविका को उसकी हालत के बारे में पता चलता है.

विज्ञापन

Anupama 24 March Episode: स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) की कहानी नये मोड़ पर आ गई है. अनु उलझन से भरी हुई है. उसके मन में कई सवाल चल रहे है. इन्हीं सावलों से अनु परेशान है. इधर अनुज उसका डांस शो देखने के लिए घर से निकलता है, लेकिन वो शो तक पहुंच नहीं पाता. अनु उसका वहां इंतजार कर रही है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को लगता है कि अनुज के साथ कुछ बुरा हुआ है. ये सोचकर वो घबरा जाती है. समर और देविका को उसकी हालत के बारे में पता चलता है और वो उसे हिम्मत देने के लिए ग्रीन रूम में आती है. अनु उसे बताती है कि अनुज को कुछ हो गया है. देविका पुलिस की मदद लेती है अनुज को खोजने में.

अनुपमा ने देखा ये सपना

अनुपमा सपने में देखती है कि अनुज उसके आस- पास है. वो उससे कल रात के अपने बिहेवियर के लिए सॉरी बोलती है. अनुज उससे कहता है कि उसने अपनी प्रॉब्लम ना बताकर उन दोनों के लिए टेंशन बढ़ा दी. वो उससे दूर चला जाता है और वो उसके पीछे भागती है. समर उसे सपने से जगाता है. इधर शाह परिवार अनु की परफॉर्मेंस का इंतजार करते है.

Also Read: Shivangi Joshi- मोहसिन खान की जोड़ी फिर दिखेगी साथ-साथ, इस प्रोजेक्ट के लिए करेंगे काम

अनुपमा का परफॉर्मेंस

समर और देविका, अनुपमा को परफॉर्मेंस के लिए मोटिवेट करते है. वो उससे कहते है कि ये अनुज का सपना है. वहीं, पुलिस को सड़क पर डेड बॉडी मिलती है वो और अनुज के परिवार को शव की पहचान करने के लिए बुलाने का फैसला करती है. इसी बीच, देविका को इंस्पेक्टर का फोन आता है और उसे अनुज के एक्सीडेंट के बारे में पता चलता. समर और देविका सुनकर शॉक्ड हो जाते है.

वनराज का रिेएक्शन

इधर अनुपमा स्टेज पर बड़ी ही खूबसूरती से डांस करती है. उसका डांस देखकर राखी वनराज से कहती है कि ऐसा लग रहा है कि वो दर्द में डांस कर रही है. इसपर वनराज कहता है कि ये दर्द अनुज से जुड़ा हुआ है. अनु डांस करते- करते गिर पड़ती है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनु, अनुज का इंतजार करती है कि वो उसका डांस देखने आएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola