....जब ऋतिक ने कहा पिछले जन्म में मैं जरूर बिहारी था

Updated at : 17 Jul 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
....जब ऋतिक ने कहा पिछले जन्म में मैं जरूर बिहारी था

गुरु पूर्णिमा पर ‘सुपर 30’ फिल्म का प्रचार करने आये बॉलीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन पटना : ऋतिक रोशन ने पटना पहुंचने पर कहा कि पिछले जन्म में मैं बिहारी था. मेरे अंदर कुछ ऐसी बातें हैं, जिससे लगता है कि मैं बिहारी था. उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा जैसे शुभ अवसर पर मैं पटना […]

विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर ‘सुपर 30’ फिल्म का प्रचार करने आये बॉलीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन
पटना : ऋतिक रोशन ने पटना पहुंचने पर कहा कि पिछले जन्म में मैं बिहारी था. मेरे अंदर कुछ ऐसी बातें हैं, जिससे लगता है कि मैं बिहारी था.
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा जैसे शुभ अवसर पर मैं पटना में हूं, यह मेरे लिये काफी सम्मान की बात है. बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक मंगलवार को अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रोमोशन करने पटना पहुंचे थे. होटल मौर्य में गुरु पूर्णिमा के मौके पर ऋतिक रोशन ने आनंद के गुरु समेत कई शिक्षाविदों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया.इस दौरान ऋतिक ने आनंद का पैर छू कर उनका आशीर्वाद भी लिया.
इस दौरान ऋतिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और फिल्म, अपने किरदार समेत बिहार को लेकर बात की. ऋतिक ने कहा कि आनंद सर का किरदार निभाना खासकर उनकी जीवनी को पर्दे पर जीवंत करना मेरे लिए काफी टफ था, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने अपने किरदार के साथ न्याय किया है.
ऋतिक ने कहा कि मेरे दिल में इस रोल को लेकर पैशन था, जिसने मेरे पूरे काम को काफी हद तक आसान कर दिया. उन्होंने कहा कि मुझे पटना आकर काफी अच्छा लग रहा है.
ऋतिक के साथ आनंद कुमार ने किया डांस
कार्यक्रम के दौरान आनंद ने ऋतिक की पहली फिल्म कहो न प्यार है के गाने एक पल की जीना… पर छोटा सा डांस भी किया. ऋतिक ने बिहारी अंदाज में बात कर लोगों का दिल जीत लिया. उनसे मिलने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी पहुंचे और आनंद का किरदार निभाने के लिए बधाई भी दी. ऋतिक ने भी सुपर 30 को टैक्स फ्री करने के लिए बिहार सरकार का धन्यवाद दिया.
चार्टर्ड विमान से आये ऋतिक
फिल्म अभिनेता ऋतिक मंगलवार को पटना चार्टर्ड विमान से पहुंचे. एयरपोर्ट पर दोपहर दो बजे ऋतिक का विमान लैंड हुआ. उनके इंतजार में लगभग 100 फैन एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर इंतजार कर रहे थे़ जिनमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं. शाम पांच बजे ऋतिक अपने चार्टर्ड विमान से वापस लौट गये.
ऋतिक से बेहतर कोई नहीं निभा सकता था मेरा किरदार : आनंद
गणितज्ञ आनंद ने ऋतिक रोशन का स्वागत करते हुए कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है कि ऋतिक ने मेरा किरदार निभाया है. कई लोग मेरा किरदार निभाना चाहते थे लेकिन अंतत: ऋतिक का चयन किया गया. इन्होंने इतनी अच्छी एक्टिंग की है कि कोई हॉलीवुड का भी एक्टर ऐसा जीवंत किरदार नहीं निभा सकता है. आनंद ने फिल्म की सफलता के बारे में कहा कि जब आपको सफलता मिलती है, तो आपके सारे दर्द दूर हो जाते हैं.
सुपर-30 की सफलता के लिए उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित होकर बनी फिल्म सुपर-30 में बेहतरीन अभिनय करने के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन को बधाई दी है. मंगलवार को पटना आने पर एक स्थानीय होटल में डिप्टी सीएम ने उनसे खासतौर से मुलाकात की.
इस दौरान ऋतिक ने बिहार सरकार की तरफ से इस फिल्म को टैक्स फ्री किये जाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया. कहा कि इससे छात्रों में इस फिल्म को देखने की ललक बढ़ेगी. डिप्टी सीएम ने कहा कि आनंद कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देकर बिहार के गौरव को बढ़ाया है. बिरले ही ऐसे होते हैं कि किसी व्यक्ति के जीवन काल में ही उसके कृतित्व का फिल्मांकन होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola