अपोलीना एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मैं किसी मैसेज में दिल वाला इमोजी…
Aditi Sharma husband Abhineet Kaushik
अपोलीना एक्ट्रेस अदिति शर्मा की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही. अदिति ने पति अभिनीत कौशिक ने उसपर गंभीर आरोप लगाए, जिसका जवाब अब एक्ट्रेस ने दी. अदिति ने क्या कहा आपको बताते हैं.
अपोलीना एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. एक्ट्रेस ने चार महीने पहले ही अभिनीत कौशिक से शादी की और उसके बाद अब तलाक ले रही है. अभिनीत ने अदिति पर आरोप लगाया कि वह अपने अपोलीना को-स्टार समर्थ गुप्ता के साथ मिलकर उसे धोखा दे रही है. अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया और अपनी बात बताई.
अदिति शर्मा बोलीं- वह मुझ पर हर दूसरे दिन धोखा देने का आरोप…
अदिति शर्मा ने इंडिया फोरम से बातचीत में बताया कि, ‘वह मुझ पर हर दूसरे दिन धोखा देने का आरोप लगाता था. समर्थ और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अगर मैं किसी आदमी को देख भी लेती, किसी मैसेज का जवाब देती या पार्टी में किसी से बात कर लेती, तो वह बड़ा मुद्दा बन जाता. वह मुझे भला-बुरा कहता. यहां तक कि अगर मैं किसी मैसेज में दिल वाला इमोजी भी भेज देती, तो झगड़ा हो जाता. जब हम काउंसलर के पास मदद के लिए गए, तो उन्होंने उसकी चिंताओं को उसकी खुद की असुरक्षा बताया.’
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
अदिति शर्मा ने बताया- वह मुझसे हर बार चुप रहने…
अदिति शर्मा ने ये भी बताया कि, जिस भी आदमी से मैं बात करती थी, उसे उसके साथ प्रॉब्लम होती थी. वह जिसे अपना दोस्त कहता है, अगर मैं उनके साथ बैठती थी, वह मुझसे सवाल पूछता था. वह मुझ से कई सवाल पूछता था, जैसे ‘तुम वहां क्यों बैठी हो? तुम वहां से क्यों नहीं चली गई? एक महिला की तरह रहना सीखो. वह मुझसे हर बार चुप रहने के लिए कहता था. वहीं, अदिति और अभिनीत कौशिक 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. चार महीने पहले ही उन्होंने शादी की, लेकिन ये शादी नहीं चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










