Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कृष के अफेयर का तान्या को चला पता, लेगी तलाक, ये शख्स देगा साथ

Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है फोटो- यूट्यूब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष के अफेयर की चर्चा चारो ओर फैल गई. तान्या बिना कमजोर पड़े, तलाक लेने का फैसला करेगी. वहीं अभीरा उसकी वकील बनेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों अपने दिलचस्प मोड़ से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट में अभीरा को एक बार फिर दमदार अंदाज में वापसी करते हुए दिखाया जाएगा. जहां वह तान्या की वकील बनकर उसके अधिकारों के लिए खड़ी नजर आएगी. सबसे बड़ा झटका तब लगता है, जब वह पूरे पोद्दार परिवार के सामने कृष को तलाक के कागजात थमा देगी. इस घटना से सभी चौंक जाएंगे. अरमान भी बिना किसी हिचकिचाहट के अभीरा का साथ देगा.

तान्या को पता चलेगी कृष के अफेयर की सच्चाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में कहानी दिलचस्प होगी, जब कृष के अफेयर की सच्चाई पूरे परिवार के सामने आ जाएगी. यह सच सामने आते ही हर कोई हैरान रह जाएगा. तान्या के लिए यह खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं होगी. अपने पति की बेवफाई जानने के बाद वह टूट जाएगी.

काजल, कृष को मारेगी थप्पड़

हालांकि तान्या खुद को कमजोर नहीं पड़ने देगी. वह अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ने का फैसला करेगी. उसके इस निर्णय से काजल का गुस्सा देखने लायक होगा. कृष की हरकत से नाराज होकर वह उसे थप्पड़ मार देगी. कृष की गलती का असर केवल उसके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा, बल्कि पूरा परिवार मुश्किल में आ जाएगा.

क्या तान्या, कृष संग अपना रिश्ता कर देगी खत्म

दूसरी तरफ, अभीरा तान्या को न्याय दिलाने के लिए उसका साथ देगी. तान्या की वकील बनने का उसका फैसला परिवार के अंदर एक नई बहस को जन्म देगा. अरमान भी इस मुश्किल समय में अभीरा का सपोर्ट करेगा. अब अपकमिंग एपिसोड में ये देखने लायक होगा कि क्या तान्या और कृष का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. क्या कृष अपनी गलती सुधारकर तान्या का भरोसा वापस जीत पाएगा, या फिर तान्या अपनी नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ा देगी.

यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola