Central Government Job 2025: केंद्रीय विभागों में 14582 पदों पर वैकेंसी, जल्द बंद हो रही है आवेदन प्रक्रिया

Central Government Job 2025 SSC CGL
Central Government Job 2025: केंद्र सरकार के अतर्गत आने वाले मंत्रालयों और सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती के लिए SSC CGL परीक्षा आयोजित की जाती है. अगर आप केंद्र सरकार में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए SSC CGL 2025 एक बेहतरीन मौका है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. इसमें आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं.
Central Government Job 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल Combined Graduate Level (CGL) परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप B और C पदों पर भर्ती करता है. इस साल भी SSC CGL 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. ध्यान रखें, इसका फॉर्म भरने की आखिरी तारीख अब नजदीक आ चुकी है.
Central Government Job 2025: इन पदों पर होगी भर्तियां
SSC CGL परीक्षा के जरिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, SI (CBI), जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर जैसी प्रतिष्ठित पोस्ट्स पर चयन होता है. इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक होना अनिवार्य है. कुछ पदों के लिए विशेष विषयों की डिग्री जैसे मैथ्स या स्टैटिस्टिक्स मांगी जाती है.
SSC CGL Selection Process: कैसे होगा चयन?
2025 की परीक्षा प्रक्रिया दो चरणों में होगी. Tier I और Tier II दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होती हैं. पहली परीक्षा सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और इंग्लिश पर आधारित होती है. दूसरी परीक्षा में अधिक तकनीकी और विश्लेषणात्मक सवाल पूछे जाते हैं.
SSC CGL Exam 2025 Notification Central Government Vacancy यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
SSC CGL Application Fee: कितनी है फीस?
SSC CGL 2025 के आवेदन की आखिरी तारीख जल्द ही खत्म हो रही है. ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द ही ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहिए. आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये है जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए यह फ्री है.
SSC CGL 2025 न केवल एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाने का जरिया है, बल्कि यह वित्तीय स्थिरता और सामाजिक सम्मान भी प्रदान करता है. यदि आप इस परीक्षा की तैयारी में लगे हैं या आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो देर न करें.
Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच
Also Read: इस देश में नौकरी छूटने पर भी मिलती है सैलरी, जानिए कैसे चलता है सिस्टम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










