OTR एप्लीकेशन, 100 रुपये की फीस, जानें BPSC 72वीं परीक्षा में आवेदन करने का सही तारीका

Published by :Ravi Mallick
Published at :08 May 2026 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC 72nd Exam Application Process Steps

BPSC ऑफिस का बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BPSC 72nd Exam 2026: बिहार में 72वीं कंबाइंड एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 1186 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस परीक्षा में आवेदन फॉर्म भरने का सही तरीका यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

BPSC 72nd Exam 2026: बिहार के सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी हुआ है. बीपीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 मई 2026 तक का समय मिला है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि बीपीएससी (BPSC 72nd Exam) के लिए आवेदन कैसे करना है.

BPSC 72nd Exam 2026 OTR: पहले ओटीआर करना होगा

बीपीएससी 72वीं परीक्षा में आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR एप्लीकेशन करना होगा. ओटीआर एक डिजिटल प्रोफाइल की तरह होता है. इसका फायदा ये है कि कैंडिडेट्स को बार-बार रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा. सिर्फ OTR Number डालकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

BPSC 72nd Exam Application: ऐसे करें आवेदन

वन टाइम रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया 6 स्टेप में पूरी करना है. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • Step 1 – Personal Information: इस स्टेप में उम्मीदवार को अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी. इसके अलावा फिजिकल डिटेल्स जैसे हाइट, वजन, छाती की चौड़ाई के बारे में भी बताना है.
  • Step 2 – Address Information: इस सेक्शन में उम्मीदवार को अपना स्थायी और वर्तमान पता दर्ज करना होगा. इसमें राज्य, जिला, पिन कोड और पूरा एड्रेस भरना जरूरी है. सही पता देने से भविष्य में एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी.
  • Step 3 – Other Information: यहां कैटेगरी, राष्ट्रीयता, दिव्यांगता, वैवाहिक स्थिति और अन्य जरूरी डिटेल्स मांगी जाती हैं. इसके अलावा, अदालती कार्यवाही और पुरस्कार, पदक की डिटेल्स के बारे में भी बताना होता है.
  • Step 4 – Qualification Information: इस स्टेप में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन से जुड़ी शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी. उम्मीदवार को बोर्ड, यूनिवर्सिटी, पासिंग ईयर और प्राप्त अंकों की जानकारी दर्ज करनी होगी. सभी डिटेल्स मार्कशीट के अनुसार ही भरें.
  • Step 5 – Experience Information: अगर उम्मीदवार के पास किसी सरकारी या निजी क्षेत्र का कार्य अनुभव है तो उसकी जानकारी यहां देनी होगी. अनुभव नहीं होने पर भी कई बार यह सेक्शन स्किप किया जा सकता है.
  • Step 6 – Upload Photo / Signature & Profile Lock: अंतिम स्टेप में पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा. अपलोड की गई फाइल तय साइज और फॉर्मेट में होनी चाहिए. सभी जानकारी जांचने के बाद प्रोफाइल लॉक करें, क्योंकि लॉक होने के बाद बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

BPSC 72nd Exam 2026 Notification PDF Check Here

एप्लीकेशन फीस

BPSC 72वीं परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया फीस जमा होने के बाद ही पूरी मानी जाएगी. इसमें आवेदन करने वाले हर कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये ही है. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं. बता दें कि अन्य राज्य के कैंडिडेट्स भी 100 रुपये का भुगतान करके आवेदन कर सकते हैं.

BPSC 72nd Exam कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

कैटेगरीपदों की संख्या
General513
EWS116
EBC196
BC140
BC-Female36
SC175
ST10

BPSC 72वीं परीक्षा में सबसे ज्यादा 513 पद General कैटेगरी के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा EWS के लिए 116, EBC के लिए 196 और BC कैटेगरी के लिए 140 पद तय किए गए हैं. BC-Female वर्ग को 36 सीटें मिली हैं, जबकि SC के लिए 175 और ST वर्ग के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं. कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में वैकेंसी की डिटेल्स देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, Google में प्लेसमेंट, जानें BTech में कैसे लें एडमिशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन