सरकारी कंपनी में टेक्नीशियन की वैकेंसी, हर दिन मिलेगें 1583 रुपये, यहां करें अप्लाई

Published by :Ravi Mallick
Published at :07 May 2026 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
MCL Recruitment 2026

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

MCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. महानदी कोलफील्ड लिमिटेड में असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 500 पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

MCL Recruitment 2026: महानदी कोलफील्ड लिमिटेड यानी MCL ने असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका है जो टेक्निकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं. खास बात यह है कि चयन के लिए सिर्फ CBT परीक्षा होगी, इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. MCL की इस भर्ती में दो अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के पद शामिल हैं.

MCL Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MCL की आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in खोलें.
  • Recruitment सेक्शन में जाएं.
  • MCL Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें.

MCL Recruitment 2026 Notification PDF Check Here

MCL Recruitment 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है. असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए उम्मीदवार के पास Electrical Engineering में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए. वहीं टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.

साथ ही Electrician ट्रेड में ITI और NCVT या SCVT सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. उम्मीदवार के पास कम से कम एक साल का ट्रेनिंग या काम का अनुभव भी जरूरी रखा गया है. योग्यता की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.

MCL Recruitment Notification

उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया

MCL भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. आयु की गणना 28 मई 2026 के आधार पर होगी. इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल Computer Based Test यानी CBT के जरिए किया जाएगा. किसी भी पद के लिए इंटरव्यू नहीं होगा.

सैलरी डिटेल्स

इस भर्ती में असिस्टेंट फोरमैन पद पर चयनित उम्मीदवारों को करीब 47,330 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. वहीं टेक्नीशियन पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को लगभग 1583 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान मिलेगा. सरकारी कंपनी में नौकरी के साथ उम्मीदवारों को दूसरी सुविधाओं का लाभ भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार में DC, DSP बनने का मौका, BPSC 72वीं परीक्षा के लिए आज से करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola