उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

सांकेतिक फोटो (Freepik)
UPCISB Recruitment 2026: यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में 2085 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसमें बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और टेक्निकल फील्ड के सभी पद शामिल हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 मई 2026 है. कैंडिडेट्स UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
UPCISB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने 2026 के लिए एक बड़ा भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग या टेक्निकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं.
इसमें कंबाइंड को-ऑपरेटिव बैंकिंग के साथ-साथ नॉन-बैंकिंग और टेक्निकल सर्विसेज के पद शामिल हैं. इसमें कुल 2085 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. अगर आप कॉमर्स, आर्ट्स या इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर है. एप्लीकेशन प्रोसेस 25 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 मई 2026 तक है.
किन पदों पर होगी भर्ती?
बैंकिंग सर्विस: क्लर्क, कैशियर और जूनियर मैनेजर जैसे पोस्ट.
नॉन-बैंकिंग सर्विस: एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और ऑफिस मैनेजर के पोस्ट.
टेक्निकल सर्विस: आईटी ऑफिसर, सिविल और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस से जुड़े टेक्निकल पोस्ट.
योग्यता और आयु सीमा
- बैंकिंग पदों के लिए: किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए कॉमर्स या मैथ्स को प्राथमिकता दी जा सकती है.
- टेक्निकल पदों के लिए: रिलेटेड ट्रेड में बीटेक या डिप्लोमा होना अनिवार्य है.
UPCISB Recruitment 2026 Notification Check Here
UPCISB Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स
| पोस्ट का नाम | कुल पद |
| मैनेजर | 65 |
| जूनियर मैनेजर | 486 |
| बैंक सहायक / कैशियर | 887 |
| कंप्यूटर मैनेजर | 10 |
| जनरल मैनेजर | 42 |
| अकाउंटेंट | 24 |
| असिस्टेंट अकाउंटेंट | 34 |
| अकाउंट क्लर्क | 02 |
| स्टेनोग्राफर | 23 |
| जूनियर असिस्टेंट | 45 |
| टाइपिस्ट | 71 |
| असिस्टेंट इंजीनियर – सिविल (AE) | 32 |
| असिस्टेंट इंजीनियर – बिजली (AE) | 02 |
| जूनियर इंजीनियर – सिविल (JE) | 211 |
| जूनियर इंजीनियर – बिजली (JE) | 07 |
UPCISB Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Combined Co-operative Banking, Non Banking and Technical Services Examination Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करे.
- अपना सारा डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- अब ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- ऑनलाइन फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म ससबमित करके प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें: बीपीएससी 72वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों पर होंगी भर्तियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










