कॉटन कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

Updated:
विज्ञापन
ऑफिस स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)

ऑफिस स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)

Cotton Corporation Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है. कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी CCI ने 148 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Cotton Corporation Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कई पदों पर भर्चिआं होंगी. इसमें असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक कैंडिडेट्स 24 जुलाई 2026 तक रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

Cotton Corporation Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी है?

CCI में कुल 148 पदों पर भर्ती होनी है. इसमें असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) के लिए 1 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के लिए 1 पद, मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग के 8 पद और मैनेजमेंट ट्रेनी अकाउंट्स के 8 पद रखे गए हैं. इसके अलावा जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव के 50 पद, जूनियर असिस्टेंट अकाउंट्स के 50 पद और जूनियर असिस्टेंट जनरल के 30 पद निकाले गए हैं.

CCI Recruitment के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

हर पद के लिए योग्यता और उम्र सीमा अलग-अलग रखी गई है. असिस्टेंट मैनेजर ऑफिशियल लैंग्वेज पद के लिए हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ ग्रेजुएशन तक इंग्लिश और 1 साल का अनुभव चाहिए, इसके लिए अधिकतम उम्र 32 साल रखी गई है. IT वाले असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए BE, MCA या MBA IT के साथ 1 साल का अनुभव मांगा गया है.

मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग के लिए एग्रीबिजनेस या एग्रीकल्चर मैनेजमेंट में MBA चाहिए, वहीं अकाउंट्स ट्रेनी के लिए CA या CMA होना जरूरी है, इन दोनों पदों की उम्र सीमा 30 साल है. जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव के लिए B.Sc एग्रीकल्चर में 50 फीसदी मार्क्स, जूनियर असिस्टेंट अकाउंट्स के लिए B.Com और जूनियर असिस्टेंट जनरल के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन मांगी गई है. रिजर्व कैटेगरी वालों को मार्क्स में 45 फीसदी की छूट दी गई है.

Cotton Corporation Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए CCI Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नया अकाउंट बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें.
  • लॉगिन करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें.

Cotton Corporation Recruitment 2026 Notification PDF

कितनी होगी सैलरी?

अगर सैलरी की बात करें तो यह पद अनुसार अलग-अलग है. असिस्टेंट मैनेजर पद पर चुने जाने वालों को 40,000 से लेकर 1,40,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. मैनेजमेंट ट्रेनी को 30,000 से 1,20,000 रुपये तक का पे स्केल दिया जाएगा. वहीं जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट पदों पर 22,000 से 90,000 रुपये तक की सैलरी तय की गई है. यानी कुछ पदों पर सैलरी 1 लाख रुपये से भी ज्यादा जा सकती है, जो इस भर्ती को और आकर्षक बनाता है.

कैसे होगा सिलेक्शन?

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन तीन चरणों में होगा. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT लिया जाएगा, जिसमें गलत जवाब देने पर 0.25 नंबर की निगेटिव मार्किंग भी होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और आखिर में मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए फाइनल सिलेक्शन तय होगा. कैसे करें आवेदन


ये भी पढ़ें: IAF अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन, इस दिन होगी परीक्षा


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola