बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

पुलिस की सांकेतिक तस्वीर
BPSSC FRO Vacancy 2026: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) के पद पर भर्ती निकली है. खाली पदों को भरने के लिए ये वैकेंसी निकाली गई है, इसलिए केवल 16 पद ही भर्ती निकली है. इस भर्ती के लिए बिहार में टफ प्रतिस्पर्धा दिखने वाली है. अगर आप भी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु सीमा और लास्ट डेट जैसी जानकारी हासिल कर लें.
BPSSC FRO Vacancy 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (Forest Range Officer - FRO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से बिहार वन विभाग में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय समय तक फॉर्म भर सकते है.
BPSSC FRO Vacancy की लास्ट डेट
इस भर्ती के लिए 16 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2026 है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 16 अगस्त है 2026 है. कैंडिडेट्स लास्ट मिनट का वेट न करें और जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, वैसे ही अप्लाई कर लें.

मामूली फीस देकर कर सकते हैं आवेदन
BPSSC ने इस भर्ती के लिए 100 रुपये की फीस रखी है. जनरल कैटेगरी, BC और बिहार के बाहर रहने वाले कैंडिडेट्स सिर्फ 100 रुपये की मामूली फीस देकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा SC, ST, दिव्यांग और अन्य सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए भी सिर्फ 100 रुपये की फीस है. फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं.
इन विषय में है BA Degree तो कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न में से किसी एक विषय में स्नातक (Bachelor's Degree) होनी चाहिए.
- कृषि (Agriculture)
- वानिकी (Forestry) बॉटनी (Botany)
- जूलॉजी (Zoology)
- पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)
- गणित (Mathematics)
- भौतिकी (Physics)
- रसायन विज्ञान (Chemistry)
- भूविज्ञान (Geology)
- पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान (Animal Husbandry & Veterinary Science) इंजीनियरिंग
BPSSC की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की मिनिमम ऐज लिमिट 21 साल और मैक्सिमम ऐज लिमिट अलग-अलग है. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है.
BPSSC की इस वैकेंसी के लिए कैसे होगा सेलेक्शन?
अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षा के बाद चुना जाएगा. शुरू में प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) होगी. इसके बाद मुख्य परीक्षा (Main Exam), शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test), साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
कैसे करें आवेदन?
- BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- Forest Range Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
क्या होता है Forest Range Officer?
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर वन क्षेत्र के संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, अवैध कटाई रोकने और वन प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं. यह पद बिहार वन विभाग के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों में से एक माना जाता है.
यह भी पढ़ें- सितंबर और नवंबर की CA परीक्षा के लिए जल्दी कर लें रजिस्ट्रेशन, 18 जुलाई के बाद लगेगी लेट Fees
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










