खत्म हुआ इंतजार, आ गई बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में SI की वैकेंसी

Updated:
विज्ञापन

बिहार पुलिस ट्रेनिंग की फोटो (Image Source: Bihar Police Academy Website)

Bihar Police Special Branch SI Recruitment 2026: BPSSC ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल ब्रांच में 150 पदों पर सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आइए बिहार पुलिस में SI बनने के लिए योग्यता, आयु और फिजिकल फिटनेस के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Bihar Police Special Branch SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने राज्य के गृह विभाग के अंतर्गत स्पेशल ब्रांच में नौकरी पाने का मौका दिया है. बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी के लिए अब आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार पुलिस में SI की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 अगस्त 2026 तक का समय मिला है. वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है. आवदेन फॉर्मे भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

Bihar Police Special Branch SI Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज Apply Online for the Post of Police Sub Inspector के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट करना होगा.
  • इसके बाद Fill Application Form पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
  • मांगी गई डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
  • आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट लेकर जरूर रख लें.

BPSSC SI Application Fees: कितनी देनी होगी फीस?

सब इंस्पेक्टर की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल, बीसी और अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये एप्लीकेशन फीस है. इसके अलावा, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला जो बिहार की रहने वाली हैं सभी को 100 रुपये ही फीस के तौर पर जमा करने होंगे. फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं.

Bihar Police Special Branch SI Recruitment 2026 Notification PDF

BPSSC SI Eligibility and Age Limit: योग्यता और आयु सीमा

बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में एसआई पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की उम्र 20 साल से ज्यादा होनी चाहिए. पुरुष वर्ग में अधिकतम उम्र 37 साल और महिला के लिए 40 साल रखी गई है. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. इसकी डिटेल्स नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

Bihar Police SI PET Details: क्या होनी चाहिए फिजिकल फिटनेस?

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती में फिजिकल फिजनेस सबसे महत्वपूर्ण पार्ट होता है. इसमें पुरुष और महिला कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग शर्त रखी गई है. हाईट की बात करें तो जनरल कैटेगरी के पुरुष कैंडिडेट्स की न्यूनतम हाईट 165 सेमी होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स की हाईट 160 सेमी मांगी गई है. सभी वर्गों की महिलाओं की न्यूनतम हाईट 155 सेमी होनी चाहिए.

सीने की चौड़ाई सिर्फ पुरुषों के लिए मान्य है. इसमें जनरल कैटेगरी और ओबीसी के लिए बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी सीने की चौड़ाई होनी चाहिए. एससी और एसटी में बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी मांगी गई है. वजन की बात करें तो महिला उम्मीदवारों के शरीर का न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना जरूरी है. अन्य डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: बिहार में इंग्लिश सब्जेक्ट के 674 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन