सरकारी बैंक में ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी, 100 अंकों के एग्जाम से होगा सेलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)

बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)

Government Bank Job: ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 750 पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

Government Bank Job: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in पर जाना होगा.

Indian Overseas Bank Recruitment 2026 ऐसे करें अप्लाई

इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

इसके बाद IOB Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

नया रजिस्ट्रेशन करके अपनी जरूरी जानकारी भरें.

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फीस जमा करें.

IOB Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF

एप्लीकेशन फीस और वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के जरिए कुल 750 पद भरे जाएंगे. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 232, ओबीसी के लिए 247, एससी के लिए 176, एसटी के लिए 63 और ईडब्ल्यूएस के लिए 32 पद निर्धारित किए गए हैं. एप्लीकेशन फीस सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए 944 रुपये, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 236 रुपये रखा गया है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.

चयन प्रक्रिया

इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से पहले जारी किया जाएगा. परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी और फिर मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल चयन किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में बनें स्पेशलिस्ट अफसर


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola