IBPS RRB Recruitment 2026: कहीं छूट ना जाए मौका, 13,706 पदों पर है वैकेंसी, यहां देखें पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

कैंडिडेट्स की AI जनरेटेड फोटो

IBPS RRB Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती के जरिए ऑफिस असिस्टेंट और Officer Scale-I, II व III के कुल 13,706 पद भरे जाएंगे. इच्छुक कैंडिडेट्स 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने Group “A” Officers (Scale-I, II & III) और Group “B” Office Assistants (Multipurpose) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और जल्द ही एप्लिकेशन प्रोसेस बंद हो जाएगा. ऐसे में कैंडिडेट्स बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन कर लें. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

IBPS RRB Recruitment Vacancy 2026: कुल कितने पदों पर है वैकेंसी?

इस भर्ती के जरिए कुल 13,706 पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा. हालांकि अलग अलग पदों के लिए वैकेंसी की संख्या अलग है. जैसे ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) पद के लिए कुल 8183 वैकेंसी है. इस बारे में और अधिक डिटेल्स आप IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर देख सकते हैं.

IBPS RRB Recruitment 2026 Official Notification Check Here

IBPS RRB Recruitment Last Date 2026: कब तक कर सकते है अप्लाई?

IBPS RRB भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हुई है. कैंडिडेट्स 21 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं और इसी तारीख तक फीस भी जमा कर सकते हैं. ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का आयोजन नवंबर 2026 में किया जाएगा. परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा. वहीं प्री-एग्जाम की तारीख, प्री-एग्जाम एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी IBPS की ओर से बाद में जारी की जाएगी.

How to Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • इसके बाद RRB XV Recruitment से जुड़ी आवेदन लिंक खोलें.
  • अब वहां पर ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों के लिए अलग-अलग लिंक दिया गया है.
  • जिसके लिए अप्लाई करना चाहते है, उस पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 23757 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

IBPS RRB 2026 Application Fee: कितनी है एप्लिकेशन फीस?

एग्जाम फीस की बात करें, तो Gene, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपए फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 175 रुपए निर्धारित किया गया है. कैंडिडेट्स फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.

IBPS RRB Recruitment Age Limit 2026: क्या होनी चाहिए कैंडिडेट्स की एज लिमिट?

इन पदों के लिए अलग-अलग एज लिमिट निर्धारित की गई है. ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) पद के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 28 वर्ष, Officer Scale-I के लिए 18 से 30 वर्ष, Officer Scale-II के लिए 21 से 32 वर्ष और Officer Scale-III के लिए 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को IBPS RRB Recruitment 2026 के नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP Police Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में SI बनने का मौका

IBPS RRB 2026 Eligibility Criteria: जानिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स को लोकल लैंग्वेज का ज्ञान होना जरूरी है. इसके अलावा कंप्यूटर का भी नाॅलेज होना जरुरी है. इस बारे में और अधिक जानाकरी आप IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर देख सकते हैं.

IBPS RRB 2026 Selection Process: कितने स्टेप्स के बाद होगा सिलेक्शन?

IBPS RRB भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन पद के अनुसार अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा. ऑफिस असिस्टेंट और Officer Scale-I के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद सफल कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. Officer Scale-I, II और III पदों के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया में इंटरवयू भी शामिल होगा. आखिरी में कैडिडेट्स का डाॅक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: UPSSSC PET 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola