BPSC TRE 4 में होंगी 32388 भर्तियां, एक एग्जाम का फॉर्मूला, इन बदलावों के साथ होगा आवेदन
लैपटॉप इस्तेमाल करती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
BPSC TRE 4 Application Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम TRE 4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अचानक स्थगित कर दिया है. यह प्रक्रिया 32,388 शिक्षक पदों के लिए 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन आयोग ने सोमवार को जारी नोटिस में इसे टाल दिया. हालांकि, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कुछ बदलावों को लेकर जानकारी साझा की है.
BPSC की तरफ से TRE 4 को स्थगित करने के लिए जारी आधिकारिक नोटिस में सिर्फ इतना कहा गया कि आवेदन शेड्यूल प्रक्रियागत बदलावों के चलते टाला गया है. इन बदलावों की विस्तृत जानकारी पब्लिक नहीं की गई. आयोग ने कहा है कि 1 सितंबर से आवेदन शुरू होने की संभावना है. इस बार परीक्षा फॉर्म कुछ नए बदलावों के साथ आने वाला है.
आपके शहर में
BPSC TRE 4 के आवेदन में होंगे ये बदलाव
| वजह | जुड़ा बदलाव |
| एग्जाम पैटर्न में फेरबदल | मल्टी-स्टेज की जगह अब सिंगल फेज एग्जाम |
| नई तकनीकी व्यवस्था | OTR और DigiLocker आधारित आवेदन प्रोसेस |
| फीस स्ट्रक्चर बदला | आवेदन फीस घटाकर 100 रुपये किया गया |
एग्जाम पैटर्न में फेरबदल: BPSC TRE 4 में पहले मल्टी-स्टेज परीक्षा प्रस्तावित थी, यानी अलग-अलग चरणों में टेस्ट होना था, लेकिन अब इसे बदलकर सिंगल फेज एग्जाम कर दिया गया है, जिससे उम्मीदवारों को बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
नई तकनीकी व्यवस्था: इस बार आवेदन प्रक्रिया में OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन और DigiLocker आधारित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सिस्टम जोड़ा गया है, जिससे फॉर्म भरना आसान होगा लेकिन नए सिस्टम को लागू करने में तकनीकी तैयारी जरूरी है.
फीस स्ट्रक्चर बदला: उम्मीदवारों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद BPSC ने आवेदन फीस को घटाकर सिर्फ 100 रुपये कर दिया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने में राहत मिलेगी.
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने परीक्षाओं पर जानकारी देते हुए कहा कि BPSC पूरी तैयारी कर रहा है. छात्रों की मांग के बाद मुख्यमंत्री ने खुद हस्तक्षेप किया, और यह फैसला लिया गया कि दो के बजाय एक ही परीक्षा आयोजित की जाए. चूंकि उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा है और BPSC को तैयारियों के लिए समय चाहिए, इसलिए परीक्षा को स्थगित किया गया है.
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि तैयारियां पूरी होते ही तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी. जो लोग इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं, उनसे मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना, लेकिन यह सब बेहतरी के लिए ही किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में किसी को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए; अगर हमें पारदर्शी और गड़बड़ियों से मुक्त परीक्षा चाहिए, तो BPSC को पर्याप्त समय दिया जाना जरूरी है.
नई आवेदन तारीख का इंतजार है
ताजा अपडेट के मुताबिक अब आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 में कौन भर सकता है फॉर्म? समझें CTET और STET सर्टिफिकेट का फॉर्मूला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए