राहत भरी खबर: नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, होर्मुज के पास जहाजों की आवाजाही शुरू
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Mar 2026 6:04 PM
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहजों की आवाजाही शुरू, फोटो AI
Petrol Diesel Prices: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी फिलहाल नहीं होगी.
Table of Contents
Petrol Diesel Prices: न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी. भारत के एनर्जी स्टॉक की स्थिति सुधर रही है. भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य के अलावा दूसरे सोर्स से अपने क्रूड इंपोर्ट का 10 परसेंट बढ़ा दिया है. 60 परसेंट क्रूड ऑयल इंपोर्ट, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के अलावा दूसरे सोर्स से होता था, अब 60 परसेंट से बढ़कर 70 परसेंट हो गया है.
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कार्गो मूवमेंट फिर से शुरू
सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कार्गो मूवमेंट फिर से शुरू हो गया है. यह ईरान के इस वादे के बाद हुआ है कि जब तक उनके इलाके से हमला न हो, वह पड़ोसियों को टारगेट नहीं करेगा.
होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते 40 प्रतिशत कच्चे तेल का आयात करता है भारत
भारत के कच्चे तेल के आयात का केवल लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरता है. जबकि लगभग 60 प्रतिशत अन्य आपूर्ति मार्गों से आता है जो अप्रभावित रहते हैं. सरकार सूत्रों ने कहा, इसी कारण वैश्विक उथल-पुथल या महामारी के दौरान भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा की कोई कमी नहीं हुई है.
भारत को कई देशों से LNG का ऑफर मिला
हमारी रिव्यू मीटिंग में, हमें लग रहा है कि हमारे एनर्जी स्टॉक बेहतर हो रहे हैं. एक समय पर हम अपने LPG स्टॉक को लेकर परेशान थे, लेकिन अब हम बेहतर स्थिति में हैं. कतर ने हमें भरोसा दिलाया है कि जैसे ही रूट फिर से खुलेगा, वह भारत को सप्लाई फिर से शुरू कर देगा. हमारे पास LNG का सरप्लस स्टॉक है. हमें कई देशों से LNG का ऑफर मिला है.
ईरान-इजराइल जंग के बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई है. इधर घरेलू गैस की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता पर लगातार महंगाई का हंटर चला रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में पेट्रोल ₹336 और डीजल ₹321 के पार, एक झटके में ₹55 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
रसोई में लगी ‘महंगाई की आग’ घरेलू सिलेंडर ₹60 तो कॉमर्शियल सीधे ₹115 महंगा, जानें अपने शहर के नए दाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










