बढ़त के साथ शुरू हुआ बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 79.41 अंक मजबूत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2017 9:53 AM
मुंबई : रविवार को फ्रांस में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में इमानुएल मैक्रोन की बढ़त की आस में एशियाई बाजारों में तकरीबन तमाम शेयरों में बढ़त की वजह से सोमवार को घरेलू बाजारों ने भी बढ़त के साथ शुरुआत की. एशियाई बाजारों में निक्केई ने दिसंबर, 2015 के सबसे ऊंचे स्तर को पार […]
मुंबई : रविवार को फ्रांस में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में इमानुएल मैक्रोन की बढ़त की आस में एशियाई बाजारों में तकरीबन तमाम शेयरों में बढ़त की वजह से सोमवार को घरेलू बाजारों ने भी बढ़त के साथ शुरुआत की. एशियाई बाजारों में निक्केई ने दिसंबर, 2015 के सबसे ऊंचे स्तर को पार कर सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. एशियाई बाजारों में बढ़त की वजह से सोमवार को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 79.41 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. वहीं, निफ्टी भी 25.65 अंकों की मजबूती के साथ 9,310.95 अंक पर कारोबार कर रहा है. बाजार खुलने के बाद 733 शेयरों में करीब 255 शेयरों में मजबूती का रुख बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें : एशियाई बाजारों में बिकवाली से सेंसेक्स 125 अंक फिसला, निफ्टी भी 0.25 फीसदी कमजोर
सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही दिग्गज कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट, अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के शेयरों ने मजबूती के साथ अपने-अपने कारोबार की शुरुआत की, जबकि एचडीएफसी और विप्रो के शेयरों में कमजोरी का रुख बना हुआ है. शुरुआती कारोबार में अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी ने करीब 5 और 7.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की, जबकि आयशर मोटर ने चौथी तिमाही के लिए घोषित नतीजों के बाद सोमवार को बाजार में करीब 2.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. इन कंपनियों के अलावा शरुआती कारोबार में एवेन्यू सुपरमार्ट्स और डी-मार्ट के शेयरों ने भी बाजार में लाभ कमाया है.
इसके साथ ही, सोमवार के शुरुआती कारोबार में बढ़ोतरी के रुख के बीच भारतीय मुद्रा रुपये ने भी तेजी से अपने कारोबार की शुरुआत की है. रुपया 0 पैसे की वृद्धि के साथ 64.27 रुपये प्रति डॉलर की दर पर खुला. यह बीते हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को 64.37 रुपये प्रति डॉलर की दर पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










