सेंसेक्स 224 अंक गिरकर 27,835 पर बंद

मुंबई :सेंसेक्स आज 224 अंक गिरकर 27836 अंक पर बंद हुआ है. निफ्टी भी 58 अंक गिरकर 8.592 अंक पर बंद हुआ है. सबसे ज्यादा गिरावट आज मेटल इंडेक्स के सेक्टर में देखने को मिली. एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर के इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गयी. कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से भारतीय […]
मुंबई :सेंसेक्स आज 224 अंक गिरकर 27836 अंक पर बंद हुआ है. निफ्टी भी 58 अंक गिरकर 8.592 अंक पर बंद हुआ है. सबसे ज्यादा गिरावट आज मेटल इंडेक्स के सेक्टर में देखने को मिली. एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर के इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गयी. कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से भारतीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी है.
बाजार का दिन का हाल
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक लगातार तीसरे सत्र में बढत बरकरार रखते हुए करीब 78 अंक चढकर 28,137.93 पर चल रहा था. ऐसा अगस्त खंड के वायदा-विकल्प कारोबार की समाप्ति के मद्देनजर प्रतिभागियों की ओर से लिवाली बढाने के कारण हुआ. सूचकांक 77.99 अंक या 0.27 प्रतिशत चढकर 28,137.93 पर पहुंच गया. सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 74.40 अंकों की बढत दर्ज हुई थी. स्वास्थ्य, एफएमसीजी, वाहन और तेल एवं गैस क्षेत्र के सूचकांकों के नेतृत्व में सभी खंडवार सूचकांकों में 0.65 प्रतिशत तक की बढत दर्ज हुई. एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 25.60 अंक या 0.29 प्रतिशत चढकर 8,675.90 पर चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




