ePaper

सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 71 अंक की बढत

Updated at : 17 Aug 2016 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 71 अंक की बढत

मुंबई : सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को बढाने के संकेतों के बीच वैश्विक उतार-चढाव के चलते में बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार के दौरान 71.49 अंक चढा. इसके अलावा थोक मुद्रास्फीति के जुलाई में 23 महीने के उच्चतम स्तर 3.55 प्रतिशत पर रहने से वृहत-आर्थिक डाटा कमजोर […]

विज्ञापन

मुंबई : सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को बढाने के संकेतों के बीच वैश्विक उतार-चढाव के चलते में बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार के दौरान 71.49 अंक चढा. इसके अलावा थोक मुद्रास्फीति के जुलाई में 23 महीने के उच्चतम स्तर 3.55 प्रतिशत पर रहने से वृहत-आर्थिक डाटा कमजोर पडा और इससे बाजार के घरेलू रुझान प्रभावित हुए. फेडरल रिजर्व के अधिकारी द्वारा सितंबर में ब्याज दर बढाए जाने की संभावनाओं के बीच एशियाई बाजारों में उतार-चढाव का मिलाजुला रुख देखने को मिला.

बीएसई के तीस शेयरों का मानक सेंसेक्स 71.49 अंक यानी 0.25 प्रतिशत चढकर 28,136.10 अंक पर रहा. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 15.05 अंक या 0.17 प्रतिशत सुधरकर 8,657.60 अंक पर आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola