गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 217 अंक उछलकर बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2015 9:37 AM

विज्ञापन

मुंबई :मजबूत वैश्विक रुख के बीच अंतिम दौर की लिवाली से बंबई शेयर बाजार ने अपने समूचे शुरआती नुकसान की भरपाई कर ली और अंत में सेंसेक्स 204.46 अंक की बढत के साथ 27,214.60 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी एक बार फिर 8,200 अंक के स्तर पर पहुंच गया. बंबई […]

विज्ञापन

मुंबई :मजबूत वैश्विक रुख के बीच अंतिम दौर की लिवाली से बंबई शेयर बाजार ने अपने समूचे शुरआती नुकसान की भरपाई कर ली और अंत में सेंसेक्स 204.46 अंक की बढत के साथ 27,214.60 अंक पर बंद हुआ.

वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी एक बार फिर 8,200 अंक के स्तर पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरआती कारोबार में 93 अंक के नुकसान से 26,917.12 अंक तक चला गया था। कल जारी आंकडों के अनुसार सितंबर में देश के निर्यात में लगातार दसवें माह गिरावट के बाद निवेशकों ने हाल में तेजी में रहे शेयरों में शुरु में मुनाफा काटा. हालांकि, अंतिम दौर में व्यापक आधार पर चली लिवाली से सेंसेक्स शुरआती लाभ से उबर गया और अंत में 204.46 अंक या 0.76 प्रतिशत के लाभ के साथ 27,214.60 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,200 अंक के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया.

अंत में यह 58.65 अंक या 0.72 प्रतिशत के लाभ के साथ 8,238.15 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,147.65 अंक के निचले स्तर तक गया। रिलायंस इंडस्टरीज के शेयर में 1.07 प्रतिशत का लाभ हुआ। मारति सुजुकी का शेयर 1.56 प्रतिशत चढ गया। अन्य शेयरों में टाटा मोटर्स 1.72 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.19 प्रतिशत, बजाज आटो 0.42 प्रतिशत और हीरो मोटोकार्प 0.88 प्रतिशत लाभ में रहा.सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 बढत में रहे

बाजार का दिन का हाल

बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स कल की बढ़त गंवाकर आज फिर गिरावट के साथ खुला है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 31 अंक गिरकर 27000 के नीचे चला गया है. सेंसेक्‍स अभी 26,979 अंक पर कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 9 अंक की गिरावट के साथ 8,171 अंक पर पहुंच गया. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है. मिडकैप के शेयरों में 14 अंकों की बढ़त दर्ज की जा रही है, जबकि स्‍मॉलकैप के शेयर 32 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. गुरुवार को तीन दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया था और सेंसेक्‍स वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच वाहन, पीएसयू और धातु शेयरों में लिवाली समर्थन से 230.48 अंक चढकर 27,000 के उपर पहुंच गया.

कमजोर अमेरिकी आंकडों से फेडरल रिजर्व द्वारा दर में बढोतरी में विलंब करने की उम्मीदों से एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में तेजी का रुख बना. त्यौहारी सीजन के दौरान वाहनों की बिक्री बढने की उम्मीद से भी बाजार की धारणा सकारात्मक रही. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स पूरे सत्र के दौरान तेजी पर रहा और दिन में एक समय 27,037.95 अंक तक पहुंच गया. हालांकि यह 230.48 अंक उपर 27,010.14 अंक पर बंद हुआ. पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 300 अंक टूटा था. इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 71.60 अंक सुधरकर 8,179.50 अंक पर बंद हुआ. आज बाजार में वाहन कंपनियों के शेयर लिवाली के केंद्र में रहे जिसमें टाटा मोटर्स 8.06 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 3.01 प्रतिशत, हीरो मोटोकार्प 2.37 प्रतिशत की बढत लेकर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola