ePaper

फेसबुक है भारत में सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट

Updated at : 06 Oct 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक है भारत में सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट

नयी दिल्ली: एक रपट के अनुसार भारत में फेसबुक सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट बनी हुई है और 51 प्रतिशत उपयोक्ता रोजाना इसे देखते हैं जबकि तत्काल संदेश (आईएम) भेजने वाले एप्प की सूची में व्हाट्सएप्प शीर्ष पर है. वैश्विक अनुसंधान परामर्श फर्म टीएनएस ने अपनी रपट ‘कनेक्टेड लाईफ’ में यह निष्कर्ष निकाला है. यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: एक रपट के अनुसार भारत में फेसबुक सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट बनी हुई है और 51 प्रतिशत उपयोक्ता रोजाना इसे देखते हैं जबकि तत्काल संदेश (आईएम) भेजने वाले एप्प की सूची में व्हाट्सएप्प शीर्ष पर है.

वैश्विक अनुसंधान परामर्श फर्म टीएनएस ने अपनी रपट ‘कनेक्टेड लाईफ’ में यह निष्कर्ष निकाला है. यह अध्ययन 50 देशों में 60,500 इंटरनेट उपयोक्तओं की राय पर आधारित है और इनमें से 55 प्रतिशत हर दिन व्हाट्सएप्प जैसे आईएम का इस्तेमाल करते हैं.
टीएनएस के बयान में कहा गया है कि भारत में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों में 51 प्रतिशत उपयोक्ताओं के साथ फेसबुक का दबदबा कायम है. वहीं 56 प्रतिशत उपयोक्ताओं के साथ आईएम एप्प में व्हाटसएप्प को बोलबाला है.टीएनएस इंडिया के कार्यकारी निदेशक परिजात चक्रवर्ती के अनुसार,‘ भारत में सोशल नेटवर्किंग बाजार फेसबुक केंद्रित है जो कि फेसबुक मैसेंजर को अपनाने को भी प्रोत्साहित कर रहा है. व्हाट्सएप्प अब तक भारत में सबसे लोकप्रिय आईएम प्लेटफार्म है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola