ePaper

सैमसंग मोबाइल सबसे विश्वसनीय ब्रांड, एलजी दूसरे पायदान पर

Updated at : 09 Sep 2015 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
सैमसंग मोबाइल सबसे विश्वसनीय ब्रांड, एलजी दूसरे पायदान पर

मुंबई : बाजार अनुसंधान के क्षेत्र की एक एजेंसी द्वारा देशभर में उपभोक्ताओं के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक सैमसंग मोबाइल्स देश का सबसे विश्वसनीय ब्रांड उभरकर सामने आया है, जबकि एलजी दूसरे और सोनी तीसरे पायदान पर है. बाजार अनुसंधान एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी के मुताबिक, सूची में जगह बनाने वाला पहला […]

विज्ञापन

मुंबई : बाजार अनुसंधान के क्षेत्र की एक एजेंसी द्वारा देशभर में उपभोक्ताओं के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक सैमसंग मोबाइल्स देश का सबसे विश्वसनीय ब्रांड उभरकर सामने आया है, जबकि एलजी दूसरे और सोनी तीसरे पायदान पर है.

बाजार अनुसंधान एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी के मुताबिक, सूची में जगह बनाने वाला पहला घरेलू ब्रांड टाटा ग्रुप चौथे पायदान पर रहा. वहीं अमेरिकी कंप्यूटर कंपनी डेल पांचवे पायदान पर रही, जबकि होंडा छठे, नोकिया सातवें, एचपी आठवे, बजाज नौवें व गोदरेज दसवें पायदान पर रही.

इस साल के अध्ययन में 230 वर्गों से 1,000 ब्रांडों को शामिल किया गया. यह सर्वेक्षण 16 शहरों में 2,312 उपभोक्ताओं के बीच कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola