ePaper

भारतीय शेयर बाजार में उत्साह, सेंसेक्स 135 अंक तो निफ्टी 36 अंक चढा

Updated at : 03 Jul 2015 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार में उत्साह, सेंसेक्स 135 अंक तो निफ्टी 36 अंक चढा

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 147 अंक की बढत के साथ 28,000 अंक के स्तर के पार निकल गया. विदेशी निवेशकों की लिवाली से बैंकिंग व पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में बढत तथा सरकार का खर्च बढने से बाजार में तेजी आई. रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के इस बयान […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 147 अंक की बढत के साथ 28,000 अंक के स्तर के पार निकल गया. विदेशी निवेशकों की लिवाली से बैंकिंग व पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में बढत तथा सरकार का खर्च बढने से बाजार में तेजी आई. रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के इस बयान कि यूनान में भारत का निवेश काफी सीमित है, से भी बाजार धारणा को बल मिला. राजन ने कल बयान में कहा कि उन्हें अर्थव्यवस्था में सुधार का भरोसा है.

साथ ही उन्‍होंने कहा कि पूंजीगत निवेश बढ रहा है. इस बीच, अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने कल 575.3 करोड रुपये के शेयर खरीदे. कृषि उत्पादकता में सुधार के लिए सरकार ने अगले पांच साल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 50,000 करोड रुपये खर्च करने का फैसला किया है. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दोपहर में दिन के उच्चस्तर 28,135.43 अंक तक गया. अंत में यह 146.99 अंक या 0.53 प्रतिशत के लाभ से 28,092.79 अंक पर बंद हुआ.

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 40 अंक या 0.47 प्रतिशत के सुधार के साथ 8,484.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,424.15 से 8,497.75 अंक के दायरे में रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी में सबसे अधिक 2.53 प्रतिशत की बढत रही. हीरो मोटोकार्प का शेयर 1.77 प्रतिशत चढा. इसके अलावा ल्यूपिन, एचडीएफसी बैंक, भेल, टीसीएस, एनटीपीसी, डॉ रेड्डीज लैब, बजाज आटो, सिप्ला, एक्सिस बैंक, एसबीआइ, आइसीआइसीआइ बैंक, आइटीसी व मारुति के शेयर भी लाभ में रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola