बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, देश की समृद्धि की कामना

बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
Sanjay Seth : देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
देवघर से विजय कुमार की रिपोर्ट
Sanjay Seth : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार 13 जून को प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ से देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
देवघर में लिया बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद
पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि वह बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने देवघर आए हैं. उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं.
पीएम के दीर्घायु और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है. उन्होंने बाबा से प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री दीर्घायु, स्वस्थ और ऊर्जावान रहें. साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सफल हो.
देवघर: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को देवघर पहुंचे. उन्होंने परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.#Deoghar #bababaidyanath #prabhatkhabarjharkhand pic.twitter.com/OMaAB6GqW1
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) June 13, 2026
विकसित भारत के लक्ष्य में सभी के सहयोग की अपील
संजय सेठ ने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत को विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए सभी देशवासियों के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है.
मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही. इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री अभयानंद झा सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान
यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










