स्टाइलिश लुक से लेकर स्मार्ट फीचर्स तक, Gen Z के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर
Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Jun 2026 2:17 PM
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Photo: AI Generated)
Electric Scooters For Gen-Z: आज के यंग जनरेशन के लिए स्कूटर सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन चुका है. अगर आप भी ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं जो स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, दमदार रेंज और मजेदार राइडिंग एक्सपीरियंस का बेहतरीन मेल हो, तो ये 5 मॉडल को जरूर देख सकते हैं.
Gen Z आज के समय में सिर्फ एक नॉर्मल स्कूटर नहीं, बल्कि ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर पसंद करती है जो स्टाइलिश दिखे, टेक्नोलॉजी से लैस हो और उनके फास्ट लाइफस्टाइल के साथ आसानी से मैच करे. इस ऐज के लोग खरीदते समय डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स, कनेक्टिविटी और दमदार परफॉर्मेंस को प्रायोरिटी देते हैं. इसी वजह से Ather, TVS और Bajaj जैसे ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर उनके बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं. आइए जानते हैं ऐसे टॉप 5 ई-स्कूटर के बारे में जो स्टाइल, टेक और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देते हैं.
Bajaj Chetak 2501
Chetak का नया मॉडल अपने रेट्रो लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बढ़िया कॉम्बिनेशन लेकर आया है. इसकी कीमत करीब ₹91,504 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसमें 2.5 kWh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 113 km की रेंज देने का दावा करती है. इसका ऑल-मेटल बॉडी डिजाइन इसे ज्यादा मजबूत और प्रीमियम फील देता है. वहीं अगर आप TecPac लेते हैं, तो इसमें हिल होल्ड असिस्ट, स्पोर्ट और ईको मोड, म्यूजिक कंट्रोल्स और गाइड-मी-होम लाइटिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिल जाते हैं.
Ather 450X
Ather 450X उन Gen Z राइडर्स के लिए बना है जिन्हें स्टाइल के साथ-साथ तेज पिकअप भी चाहिए. इसकी कीमत करीब ₹1.31 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें 7-इंच का TFT टचस्क्रीन, Google Maps, वॉइस असिस्टेंट, क्रूज कंट्रोल और Magic Twist जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्कूटर 90 km/h की टॉप स्पीड तक जाता है और सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 40 km/h पकड़ लेता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 161 km तक की रेंज देता है. इसके साथ कंपनी 8 साल तक की बैटरी वारंटी भी देती है.
यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज
Ola S1 X+
S1 X+ का Gen 3 वर्जन पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 5.2 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 320 km तक की रेंज देने का दावा करती है. इसमें भारत में बने 4680 Bharat सेल्स, मिड-ड्राइव मोटर, ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, फ्रंट डिस्क ब्रेक और नया MoveOS 5 सॉफ्टवेयर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी और इमरजेंसी SOS जैसी फीचर्स दी गई है.
TVS iQube
यह iQube अपने सिंपल लेकिन मॉडर्न डिजाइन के साथ आता है, जो देखने में भी काफी प्रीमियम लगता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹94,999 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें LED लाइट्स, TFT डिस्प्ले, SmartXonnect कनेक्टिविटी, नेविगेशन, 32 लीटर का बड़ा स्टोरेज, राइड मोड्स और पार्किंग असिस्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. खास बात यह है कि अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसकी रेंज 212 km तक जाती है.
Ather Rizta
इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1.17 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह एक बार फुल चार्ज पर लगभग 159 km तक की रेंज देने का दावा करती है. साथ ही इसमें 8 साल की बैटरी वारंटी भी मिलती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT डिस्प्ले, 56 लीटर का बड़ा स्टोरेज, ऑटो होल्ड, क्रॉल मोड, स्किड कंट्रोल, हिल असिस्ट, रिवर्स मोड, एंटी-थेफ्ट सिस्टम और लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसे स्मार्ट फंक्शन मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: TVS iQube vs Orbiter: मई 2026 में खूब बिकीं TVS की ये दो इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें आपके लिए सही कौन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










