एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज

Updated:
विज्ञापन
Long Range Electric Scooters

लॉन्ग रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Photo: AI Generated)

Long Range Electric Scooters: अगर आप ₹1.50 लाख से कम में इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का सोच रहे हैं तो बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं. ये लंबी रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं. इनमें कुछ स्कूटर्स डेली यूज के लिए हैं तो कुछ फैमिली और परफॉर्मेंस दोनों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स न सिर्फ एनवायरनमेंट के लिए बेहतर हैं बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी काफी प्रैक्टिकल होते हैं. लेकिन EV खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल हमेशा रेंज का होता है. आज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पहले से कहीं ज्यादा दूरी तय करने में माहिर हैं. अगर आपका बजट 1.50 लाख रुपये से कम है और आप इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का सोच रहे हैं, तो भारत में मौजूद ये 5 EV स्कूटर्स आपको सबसे बेहतरीन IDC-certified रेंज ऑफर करते हैं. आइए एक-एक कर इनके बारे में जानते हैं.

Bajaj Chetak C3501

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और शानदार रेंज के लिए जाना जाता है. इसमें पूरा मेटल बॉडी दिया गया है, जिससे यह हाथ में काफी ठोस और टिकाऊ महसूस होता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 153 km (IDC रेंज) तक चल सकता है. इसमें बड़ा TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रिवर्स मोड और अच्छा-खासा अंडरसीट स्टोरेज भी मिलता है.

TVS Orbiter V2 

एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 156KM (IDC) तक चल सकता है, जो डेली ऑफिस या शहर के कामों के लिए काफी बढ़िया है. इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स, आसान कंट्रोल्स और कम्फर्टेबल सीटिंग दी गई है. साथ ही 34-लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस रोजमर्रा के सामान के लिए काफी काम आता है.

Ather Rizta S

Ather Rizta S खासतौर पर फैमिली स्कूटर है. यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 159 km तक चल सकती है. इसमें चौड़ी सीट, बड़ा फुटबोर्ड और अच्छा खासा स्टोरेज स्पेस मिलता है. साथ ही, Ather ने इसमें अपने कनेक्टेड फीचर्स और सेफ्टी ऑप्शंस भी दिए हैं, जो इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं. आसान कंट्रोल, स्मूद राइड और बढ़िया सर्विस नेटवर्क के साथ यह स्कूटर शानदार चॉइस है.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

River Indie

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 160km (IDC) की लंबी रेंज है. साथ ही इसमें 55 लीटर का स्टोरेज मिलता है, जिसमें बड़ा लॉक होने वाला ग्लवबॉक्स और चौड़ा फ्लोरबोर्ड शामिल है. मजबूत बॉडी, बड़े व्हील्स और कम्फर्टेबल सीटिंग पोजिशन इसे शहर की खराब सड़कों पर भी काफी स्मूद बनाते हैं.

Ola S1 Pro 4kWh

हमारी लिस्ट में आखरी नाम Ola S1 Pro 4kWh का है. इसका IDC सर्टिफाइड रेंज 242 km तक जाता है. सिर्फ रेंज ही नहीं, इसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, अलग-अलग राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, नेविगेशन और ढेर सारे स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं. अगर आपका बजट 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है और आपको ज्यादा रेंज वाली EV चाहिए, तो ये काफी बढ़िया चॉइस हो सकती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ बैटरी बदलिए और निकल पड़िए, ये हैं भारत की 5 सबसे शानदार स्वैपेबल बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola