अब चुटकियों में बुक होगी ट्रेन टिकट, रेल मंत्री ने किया नई वेबसाइट का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
IRCTC New Website

Irctc New Website

IRCTC New Website : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एलान किया है कि आगामी 15 जुलाई को IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च होने जा रही है, जो पहले से कहीं ज्यादा तेज और आधुनिक होगी.

विज्ञापन

IRCTC New Website : ट्रेन टिकट बुक करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार, 11 जून को घोषणा की है कि अगले महीने यानी 15 जुलाई तक IRCTC (आईआरसीटीसी) की एक बिल्कुल नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी. यह जानकारी रेल मंत्री ने जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान साझा की.

क्यों खास होगी नई वेबसाइट ?

अक्सर देखा जाता है कि त्योहारों या तत्काल टिकट बुकिंग के समय भारी ट्रैफिक के कारण IRCTC की वेबसाइट धीमी हो जाती है. यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए इस प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया जा रहा है. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में रेलवे के एक सीनियर अफसर ने बताया कि इस नई वेबसाइट में पहले के मुकाबले कई बेहतरीन, तेज और आधुनिक फीचर्स जोड़े जा रहे हैं. इसका सीधा मकसद यूजर्स के ऑनलाइन टिकट बुकिंग के अनुभव को बेहद आसान, सुरक्षित और शानदार बनाना है.

यात्रियों को क्या फायदा होगा ?

  • सुपरफास्ट स्पीड: नई तकनीक की वजह से वेबसाइट लोड होने और टिकट बुक होने में कम समय लगेगा.
  • आधुनिक इंटरफेस: वेबसाइट का लुक और लेआउट ज्यादा फ्रेंडली होगा, जिससे आम यूजर भी आसानी से समझ सकेंगे.
  • बेहतर फंक्शन: टिकट कैंसिल करने से लेकर रिफंड स्टेटस देखने जैसे काम पहले से ज्यादा सुचारू रूप से होंगे.

Also Read : प्लेटफॉर्म टिकट होने के बावजूद लगा ₹500 का जुर्माना, नियम जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola