ePaper

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स में 94 अंकों की गिरावट, निफ्टी 8,344 पर

Updated at : 26 May 2015 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स में 94 अंकों की गिरावट, निफ्टी 8,344 पर

मुंबई : बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स शुरुआती कारोबार में 94 अंकों की गिरावट के साथ 27,550 अंक पर कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 27 अंक टूट गया है. निफ्टी शुरुआती कारोबार में 8,344 अंक पर कारोबार कर रहा है. मिडकैप और स्‍मॉलपैक के शेयरों में […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स शुरुआती कारोबार में 94 अंकों की गिरावट के साथ 27,550 अंक पर कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 27 अंक टूट गया है. निफ्टी शुरुआती कारोबार में 8,344 अंक पर कारोबार कर रहा है. मिडकैप और स्‍मॉलपैक के शेयरों में भी बिकवाली हावी है. मिडकैप के शेयर 5 अंक और स्‍मॉलकैप के शेयर 12 अंक टूट गये हैं.

कल सप्‍ताह के पहले दिन सेंसेक्‍स 313 अंक से अधिक लुढककर 27,643.88 अंक पर बंद हुआ था. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी महत्वपूर्ण 8,400 अंक से नीचे चला गया था. आइटीसी का वित्तीय नतीजा उम्मीद से कम रहने के बीच व्यापक स्तर पर मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई थी. कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी दरों में उम्मीद से पहले वृद्धि की आशंका से भी बाजार में धारणा प्रभावित हुई.

तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सोमवार को गिरावट के साथ खुला और बिकवाली दबाव में एक समय 27,614.32 अंक तक गिर गया था. बाद में यह थोडा संभला पर अंत में 313.62 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,643.88 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, पिछले कारोबार शुक्रवार को सेंसेक्स 148.15 अंक मजबूत हुआ था.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 नुकसान में जबकि ओएनजीसी, भारती एयरटेल, विप्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तेजी रही. 50 शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.70 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 8,400 के स्तर से नीचे 8,370.25 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान यह 8,364.15 से 8,441.95 के बीच रहा. रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद में निवेशकों ने पिछले कुछ दिनों में लिवाली की थी. लेकिन कुछ प्रमुख कंपनियों की आय उम्मीद से कम रहने के बाद उन्होंने बिकवाली की जिससे बाजार में गिरावट आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola