मोटोरोला का नया मोटो जी, एक्स पेश किया, फ्लिकार्ट पर उपलब्ध होगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2014 5:23 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सस्ते मोबाइल हैंडसेट को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित मोटोरोला मोबिलिटी ने अपना लोकप्रिय मोटो जी तथा मोटो एक्स की दूसरी पीढी भारत में आज पेश की जो कोई विशेषताओं से युक्त है. अमेरिकी कंपनी ने फरवरी से मोटो ई, जी तथा एक्स की 16 लाख इकाई बेची है. अब वह अपनी बिक्री […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सस्ते मोबाइल हैंडसेट को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित मोटोरोला मोबिलिटी ने अपना लोकप्रिय मोटो जी तथा मोटो एक्स की दूसरी पीढी भारत में आज पेश की जो कोई विशेषताओं से युक्त है. अमेरिकी कंपनी ने फरवरी से मोटो ई, जी तथा एक्स की 16 लाख इकाई बेची है. अब वह अपनी बिक्री बढाने के मकसद से प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन बाजार में नये संस्करण को पेश कर रही है.
मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया के महाप्रबंधक अमित बोनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिल्पकार्ट के साथ गठजोड कर हमने कुछ महीने पहले मोटो जी पेश किया, उसके बाद मोटो एक्स तथा मोटो ई. इन सभी को शानदार प्रतिक्रिया मिला. अब हम नई विशेषताओं के साथ आकर्षक मूल्य पर नई पीढी पेश कर रहे हैं.’’ मोटो जी की कीमत 12,999 (16 जीबी) है जो पिछले संस्करण के मुकाबले 1,000 रूपये सस्ता है.
मोटो 360 स्मार्टवाच के साथ मोटोरोला मोटो एक्स लाएगी और इस महीने के अंत में उपलब्ध होगी. दोनों हैंडसेट की कीमत की घोषणा बाद में की जाएगी.
मोटोरोला का भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी का दावा है. शोध कंपनी आईडीसी के अनुसार देश में 2013 में स्मार्टफोन की बिक्री तीन गुना बढकर 4.4 करोड से अधिक रही. वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में भारत में 1.84 करोड स्मार्टफोन भारत में बिका. 29 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ सैमसंग पहले स्थान पर तथा 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ माइक्रोमैक्स दूसरे स्थान पर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










