ePaper

ब्रिटिश विवि ने रतन टाटा को डॉक्टरेट की उपाधि दी, आप भी जानें वजह

Updated at : 19 Feb 2020 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटिश विवि ने रतन टाटा को डॉक्टरेट की उपाधि दी, आप भी जानें वजह

Ratan TATA Awarded an Honorary Doctorate by Manchester University: जाने माने उद्योगपति रतन टाटा को नवाचार और परोपकार में योगदान के लिए मैनचेस्टर विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है. ब्रिटेन के विश्वविद्यालय ने कहा कि हाल में कुलपति प्रोफेसर डेम नैन्सी रोथवेल की भारत यात्रा के दौरान 82 वर्षीय उद्योगपति को […]

विज्ञापन

Ratan TATA Awarded an Honorary Doctorate by Manchester University: जाने माने उद्योगपति रतन टाटा को नवाचार और परोपकार में योगदान के लिए मैनचेस्टर विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है. ब्रिटेन के विश्वविद्यालय ने कहा कि हाल में कुलपति प्रोफेसर डेम नैन्सी रोथवेल की भारत यात्रा के दौरान 82 वर्षीय उद्योगपति को यह उपाधि दी गयी.

आगे रोथवेल ने कहा कि रतन टाटा बेहद प्रेरणादायक हैं. उन्होंने बड़े कारोबार तथा छोटे उद्यमों के लिए, शोधकर्ताओं के लिए उदाहरण पेश किया है.

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय ने कहा कि रतन टाटा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजे जाने की वजह उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और साथ ही उनके परोपकारी कार्य हैं. रतन टाटा ‘टाटा ट्रस्ट’ के माध्‍यम से समाज की भलाई करने का काम करते हैं.

आपको बता दें कि रतन टाटा ने वर्ष 1991 में टाटा की कमान संभाली थी. उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने कई नयी ऊंचाइयों को छुआ. उनका नाम आज देश के सबसे ईमानदार उद्योगपतियों में शामिल है. रतन टाटा को साल 2000 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया था. यही नहीं साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola