पीएनबी, ओबीसी और यूबीआई की विलय प्रक्रिया की देखरेख करेगी 34 टीमें

Updated at : 02 Oct 2019 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी, ओबीसी और यूबीआई की विलय प्रक्रिया की देखरेख करेगी 34 टीमें

कोलकाता : यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की विलय प्रक्रिया को सुचारू और सरल बनाने के लिए कुल 34 दल गठित किये गये हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह विलय एक अप्रैल, 2020 से लागू होगा. यूनाइटेड बैंक ऑफ कॉमर्स के एक […]

विज्ञापन

कोलकाता : यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की विलय प्रक्रिया को सुचारू और सरल बनाने के लिए कुल 34 दल गठित किये गये हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह विलय एक अप्रैल, 2020 से लागू होगा.

यूनाइटेड बैंक ऑफ कॉमर्स के एक अधिकारी ने बताया कि एकीकरण की प्रकिया के लिए समाधान पेश करने के लिए 34 दल बनाये गये हैं. उन्होंने कहा कि एक टीम में अलग-अलग कार्यक्षेत्र के तीन बैकों से दो-दो सदस्य हैं. अधिकारी ने कहा कि ये टीमें ग्राहकों को मिलने वाले लाभ, ऋण की प्रक्रिया और ऋण की शर्तों को मानक के अनुरूप करने का भी प्रयास करेंगी, ताकि भविष्य में ग्राहकों को दिक्कत नहीं हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola