एक अप्रैल से परिचालन में आयेंगी यूबीआई, पीएनबी और ओबीसी के विलय की यूनिट्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2019 9:31 PM
कोलकाता : यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की विलय की गयी इकाइयां अगले साल एक अप्रैल से परिचालन में आयेंगी. एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. विलय की गयी इकाइयों का एक नया नाम होने की संभावना है. यह भारतीय स्टेट बैंक […]
कोलकाता : यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की विलय की गयी इकाइयां अगले साल एक अप्रैल से परिचालन में आयेंगी. एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. विलय की गयी इकाइयों का एक नया नाम होने की संभावना है. यह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा और जिसका कुल कारोबार 18 लाख करोड़ रुपये का होगा.
यूबीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक कुमार प्रधान ने कहा कि विलय प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा और नयी इकाई एक अप्रैल, 2020 से काम करना शुरू कर देगी. इन तीन बैंकों ने यहां एक ग्राहक बैठक की, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक चंदर खुराना तथा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के महाप्रबंधक बिनय कुमार गुप्ता ने भाग लिया. बैंकों ने कहा कि विलय की गयी इकाई में कर्मचारियों की कोई छंटनी नहीं होगी. उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) लाने की बात से भी इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










