अंडमान-निकोबार में भी पहुंची एयरटेल 4G सेवा

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत की. इससे ग्राहकों को उच्च गति से मोबाइल डेटा मिलेगा. कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एयरटेल के 1.56 लाख ग्राहक हैं और उनमें से 40,000 से ज्यादा लोग […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत की. इससे ग्राहकों को उच्च गति से मोबाइल डेटा मिलेगा.
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एयरटेल के 1.56 लाख ग्राहक हैं और उनमें से 40,000 से ज्यादा लोग 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करते हैं.
अभी तक कंपनी यहां 2जी और 3जी सेवाओं की पेशकश कर रही थी. संसद सदस्य विष्णु पाडा रे और दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन के बीच 4जी वीडियो कॉल से नयी सेवा की शुरुआत की गयी. इसके साथ एयरटेल अंडमान एवं निकोबार में 4जी सेवाएं शुरू करने पहली दूरसंचार प्रदाता कंपनी बन गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




