बिहार-झारखंड में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें 14 मई की लेटेस्ट रेट टेबल 

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 14 May 2026 10:29 AM

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 14 May 2026 (Photo: Canva)

Petrol Diesel Price Today 14 May 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज 14 मई को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. जमशेदपुर में दाम बढ़े हैं तो गुरुग्राम में राहत मिली है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 14 May 2026: आज 14 मई को देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. जहां दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के विभिन्न शहरों में कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. कहीं मामूली बढ़ोतरी हुई है तो कहीं तेल थोड़ा सस्ता हुआ है. 

पेट्रोल का क्या है रेट?

बिहार के गया और पटना में आज पेट्रोल 31 से 33 पैसे तक महंगा हुआ है. वहीं झारखंड के जमशेदपुर में 51 पैसे की बढ़त देखी गई है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे की गिरावट आई है, जो वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है. 

पेट्रोल की दरें:

शहर आज का रेट (₹/L)कल का रेट (₹/L)*बदलाव
लखनऊ  94.7394.730.00
नोएडा 94.7494.88-0.14
पटना  105.54105.23+0.31
गया  106.61106.28+0.33
भागलपुर 106.40106.21+0.19
दरभंगा 106.04105.73+0.31
मुजफ्फरपुर 105.98105.71+0.27
रांची  97.8697.860.00
धनबाद 98.1797.87+0.30
जमशेदपुर  98.3197.80+0.51
देवघर 97.6897.69-0.01
दिल्ली94.7794.770.00
मुंबई103.54103.540.00
कोलकाता105.45105.41+0.04
चेन्नई100.80100.84-0.04
बेंगलुरु102.96102.92+0.04
गुरुग्राम 95.3095.65-0.35
भोपाल106.41106.63-0.22

डीजल की कीमतों में आज कितनी हलचल है?

डीजल की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बदलाव झारखंड के जमशेदपुर में 50 पैसे की बढ़ोतरी के रूप में दिखा है. बिहार के शहरों में भी औसतन 25 से 30 पैसे की तेजी आई है. दूसरी ओर, हरियाणा के गुरुग्राम में डीजल 33 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है. दिल्ली और मुंबई में डीजल के पुराने रेट ही लागू हैं. 

डीजल की दरें:

शहर  आज का रेट (₹/L)कल का रेट (₹/L)*बदलाव
लखनऊ  87.8687.85+0.01
नोएडा 87.8187.98-0.17
पटना  91.7891.49+0.29
गया 92.7892.48+0.30
भागलपुर  92.5792.39+0.18
दरभंगा  92.2391.94+0.29
मुजफ्फरपुर  92.1791.94+0.23
रांची  92.6292.620.00
धनबाद  92.9392.63+0.30
जमशेदपुर  93.0592.55+0.50
देवघर 92.3992.40-0.01
दिल्ली87.6787.670.00
मुंबई90.0390.030.00
कोलकाता92.0292.020.00
चेन्नई92.3992.390.00
बेंगलुरु90.9990.990.00
गुरुग्राम 87.7788.10-0.33
भोपाल91.8091.99-0.19

ये भी पढ़ें: मार्केट में लौटी हरियाली, सेंसेक्स ने पार किया 75 हजार का आंकड़ा 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola