ePaper

Instagram के को-फाउंडर्स ने तोड़ दिया Facebook से नाता...

Updated at : 25 Sep 2018 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
Instagram के को-फाउंडर्स ने तोड़ दिया Facebook से नाता...

सैन फ्रांसिस्को : तस्वीरें साझा करने की सुविधा देने वाले ऑनलाइन मंच इंस्टाग्राम के संस्थापकों केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रीगर ने फेसबुक कंपनी छोड़ दी है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने देर सोमवार को अज्ञात स्रोतों के हवाले से यह खबर दी. फेसबुक ने छह साल पहले इंस्टाग्राम को एक अरब डॉलर में खरीद लिया था. खबर […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : तस्वीरें साझा करने की सुविधा देने वाले ऑनलाइन मंच इंस्टाग्राम के संस्थापकों केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रीगर ने फेसबुक कंपनी छोड़ दी है.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने देर सोमवार को अज्ञात स्रोतों के हवाले से यह खबर दी. फेसबुक ने छह साल पहले इंस्टाग्राम को एक अरब डॉलर में खरीद लिया था.

खबर के मुताबिक, सिस्ट्रॉम और क्रिगर ने क्रमश: मुख्य कार्यकारी और मुख्य तकनीकी अधिकारी के पद को छोड़ दिया है. उन्होंने इसका कारण नहीं बताया है.

फेसबुक ने इस बारे में पूछे जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उल्लेखनीय है कि दोनों ने ऐसे समय में फेसबुक से इस्तीफा दिया है जब सोशल मीडिया कंपनी अब तक के सबसे बड़े संकट से जूझ रही है.

कैंब्रिज एनालिटिका मामले में फंसने के बाद से उसे अमेरिका एवं यूरोप में कई जांच का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले व्हाट्सएेप के सह-संस्थापक जान कोउम भी फेसबुक छोड़ चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola