बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

मुंबई : रुपये में सुधार और कच्चे तेल के भाव में नरमी के बीच गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजारों को चुनिंदा लिवाली का समर्थन मिला. आरंभिक कारोबार में बीएसई 30 का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 164.46 अंक यानी 0.43 प्रतिशत सुधर कर 38,182.77 पर खुला था. लेकिन थोड़ी देर बाद यह सुधार 48.46 तक यानी 0.13 […]
मुंबई : रुपये में सुधार और कच्चे तेल के भाव में नरमी के बीच गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजारों को चुनिंदा लिवाली का समर्थन मिला. आरंभिक कारोबार में बीएसई 30 का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 164.46 अंक यानी 0.43 प्रतिशत सुधर कर 38,182.77 पर खुला था. लेकिन थोड़ी देर बाद यह सुधार 48.46 तक यानी 0.13 फीसदी तक सिमट गया और सेंसेक्स 38,066.87 पर चल रहा था.
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.20 अंक यानी 0.05 प्रतिशत सुधर कर 11,482.15 पर था. रुपया सुबह डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की तेजी में था. पिछले छह दिनों में सेंसेक्स में कुल मिला कर 878.32 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी. विदेशी विनिमय बाजार में रुपया गुरुवार की शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले 9 पैसे मजबूती के साथ 71.66 प्रति डॉलर पर चल रहा था.
डीलरों के मुताबिक निर्याताओं और बैंकों ने डालर की बिकवाली बढ़ा रखी थी. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी से भी रुपये को लेकर धारणा सुधरी लग रही थी. बुधवार को रुपया 17 पैसे गिर कर 71.75 प्रति डालर के नये न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




