जीडीपी के बेहतर आंकड़ों के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, रुपया में सुधार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2018 12:24 PM
मुंबई : शुरुआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गयी. इसकी प्रमुख वजह शुक्रवार को जारी जीडीपी के आंकड़ों का बेहतर रहना, प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान की कंपनियों के शेयरों में लिवाली का दौर चलना रही. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 289.28 अंक यानी 0.74 […]
मुंबई : शुरुआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गयी. इसकी प्रमुख वजह शुक्रवार को जारी जीडीपी के आंकड़ों का बेहतर रहना, प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान की कंपनियों के शेयरों में लिवाली का दौर चलना रही. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 289.28 अंक यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 38,934.35 अंक पर खुला.
पिछले तीन सत्र के कारोबार में इसमें 251.56 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.30 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 11,751.80 अंक पर पहुंच गया. ब्रोकरों के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी हुए जिसका लाभ शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में मिला है.
इसके अलावा रुपये में सुधार का समर्थन भी घरेलू बाजार को मिला है. उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 8.2 फीसदी रही है.
रुपये में मामूली सुधार, शुरुआती कारोबार में 23 पैसे मजबूत
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 23 पैसे की मजबूती के साथ 70.77 पर खुला. इसी के साथ वह अपने 71 के सर्वकालिक रिकॉर्ड निचले स्तर से ऊपर आ गया. मुद्राकारोबारियों के अनुसार इसकी अहम वजह चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर का अच्छा रहना है. शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किये गये आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.2 फीसदी रही है.
इसके अलावा निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से भी रुपये को समर्थन मिला है. हालांकि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह बढ़त थम गयी. शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे यानी 0.37 फीसदी टूटकर 71 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










