बैटरी वाले वाहनों पर हरी नंबर प्लेट होगी, पंजीकरण संख्या पीले-सफेद रंग में दिखेगी

नयी दिल्ली : बैटरी से चलने वाले सभी वाहनों पर हरी नंबर प्लेट होगी. इस नंबर प्लेट पर अंक या पंजीकरण संख्या विभिन्न श्रेणियों के आधार पर पीले और सफेद रंग में अंकित होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सभी बैटरी चालित वाहनों के लिए हरी नंबर प्लेट […]
नयी दिल्ली : बैटरी से चलने वाले सभी वाहनों पर हरी नंबर प्लेट होगी. इस नंबर प्लेट पर अंक या पंजीकरण संख्या विभिन्न श्रेणियों के आधार पर पीले और सफेद रंग में अंकित होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सभी बैटरी चालित वाहनों के लिए हरी नंबर प्लेट अनिवार्य होगी. परिवहन वाहनों में हरी नंबर प्लेट पर पंजीकरण संख्या पीले रंग में अंकित होगी.
वहीं अन्य सभी श्रेणी के बैटरी वाहनों पर पंजीकरण नंबर हरी नंबर प्लेट पर सफेद रंग में लिखी होगी. इस बारे में अधिसूचना आज जारी की गयी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस बारे में केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधनों को अधिसूचित किया है. इस पर आपत्तियां और सुझाव पिछली मई को आमंत्रित किये गये थे.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इससे पहले कहा था कि इसके पीछे मकसद वाहनों की आसानी से पहचान करना है. इससे उन्हें पार्किंग में प्राथमिकता मिलेगी और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आसानी से प्रवेश मिलेगा. इसके अलावा इससे उन्हें कई अन्य लाभ मसलन टोल में रियायत आदि भी प्राप्त हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




