ePaper

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स फिसला

Updated at : 08 Jun 2018 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स फिसला

मुंबई: विदेशी पूंजी निकासी के बीच बिजली, रियल्टी, तेल एवं गैस और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से आज शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखीगयी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 137 अंक गिरकर 35,325.98 अंक पर रहा. डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआती गिरावट ने भी शेयर […]

विज्ञापन

मुंबई: विदेशी पूंजी निकासी के बीच बिजली, रियल्टी, तेल एवं गैस और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से आज शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखीगयी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 137 अंक गिरकर 35,325.98 अंक पर रहा. डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआती गिरावट ने भी शेयर बाजार पर दबाव डाला. ब्रोकरों ने कहा कि निरंतर पूंजी निकासी के बीच एशियाई बाजारों में गिरावट से यहां घरेलू शेयर बाजार प्रभावित हुआ.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 137.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत गिरकर 35,325.98 अंक पर आ गया. पिछले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 559.87 अंक चढ़ा था. इसी प्रकार, निफ्टी भी शुरुआती दौर में 50.65 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 10,717.70 अंक पर रहा. अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, कल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 525.40 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,197.89 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की. एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.20 प्रतिशत गिरा जबकि हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 1.30 प्रतिशत लुढ़का. चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 1.29 प्रतिशत गिरा. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक कल कारोबार की समाप्ति पर 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola