आर्थिक वृद्धि के मजबूत आंकड़े से बाजार में रौनक, सेंसेक्स 106 अंक उछला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2018 11:25 AM
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 106 अंक की तेजी के साथ खुला. मार्च तिमाही के आर्थिक वृद्धि के बेहतर आंकड़े से निवेशक उत्साहित दिखे. जून वायदा एवं विकल्प खंड की शुरुआत में निवेशकों ने नये सौदे किये जिससे बाजार को बल मिला. तीस शेयरों वाला सूचकांक 105.57 अंक या […]
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 106 अंक की तेजी के साथ खुला. मार्च तिमाही के आर्थिक वृद्धि के बेहतर आंकड़े से निवेशक उत्साहित दिखे. जून वायदा एवं विकल्प खंड की शुरुआत में निवेशकों ने नये सौदे किये जिससे बाजार को बल मिला. तीस शेयरों वाला सूचकांक 105.57 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,427.95 अंक पहुंच गया. सेंसेक्स में 416.27 अंक की तेजी आयी थी. धातु, वाहन, प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता टिकाऊ तथा पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में खंडवार सूचकांक सकारात्मक रहे.
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.40 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,761.55 अंक पर पहुंच गया. कल बाजार बंद होने के बाद मार्च 2018 को समाप्त तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किये गये. विनिर्माण, निर्माण तथा सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से आर्थिक वृद्धि दर आलोच्य तिमाही में 7.7 प्रतिशत रही जो सात तिमाही का उच्च स्तर है.
डाॅलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से भी बाजार धारणा को बल मिला. लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में आइसीआइसीआइ बैंक, बजाज आॅटो, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एल एंड टी, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कार्प, विप्रो, एचडीएफसी लिमिटेड, टीसीएस, इन्फोसिस, एचयूएल तथा आरआइएल शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










