शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 216 अंक टूटकर हुआ बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2018 5:18 PM
मुंबई : शेयर बाजारों में मंगलवार को तीन दिन से चली आ रही तेजी के सिलसिले पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 216 अंक नीचे आ गया. कमजोर वैश्विक रुख तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 35,000 अंक के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे […]
मुंबई : शेयर बाजारों में मंगलवार को तीन दिन से चली आ रही तेजी के सिलसिले पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 216 अंक नीचे आ गया. कमजोर वैश्विक रुख तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 35,000 अंक के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया. इसके अलावा, डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर होने से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई.
इसे भी पढ़ेंः दो दिन की तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 281 व निफ्टी 97 अंक टूटे
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35,213.14 अंक पर मजबूत रुख से खुलने के बाद 35,234.14 अंक के उच्चस्तर पर गया. घरेलू संस्थागत निवेशकों तथा खुदरा निवेशकों की लिवाली से शुरुआत में बाजार में तेजी रही. हालांकि, कारोबार के मध्य में निवेशकों द्वारा मुनाफा काटने से अंत में सेंसेक्स 216.24 अंक या 0.61 फीसदी के नुकसान से 34,949.24 अंक पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 34,922.18 अंक का निचला स्तर भी छुआ. इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 820.57 अंक चढ़ा था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.35 अंक या 0.52 फीसदी के नुकसान से 10,633.30 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान निफ्टी 10,717.25 अंक से 10,616.10 अंक के दायरे में रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










