ePaper

शेयर बाजारों में थम गयी पांच दिनों की गिरावट, सेंसेक्स 35 अंक चढ़ा

Updated at : 22 May 2018 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजारों में थम गयी पांच दिनों की गिरावट, सेंसेक्स 35 अंक चढ़ा

मुंबई : शेयर बाजारों में मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में पांच दिन से जारी गिरावट थम गयी और बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 35 अंक बढ़कर 34,651.24 अंक पर बंद हुआ. कारोबारियों ने वाहन, धातु, बैंकिंग और रीयल्टी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की. इन शेयरों में पिछले दिनों भारी गिरावट गयी है. उधर, […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में पांच दिन से जारी गिरावट थम गयी और बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 35 अंक बढ़कर 34,651.24 अंक पर बंद हुआ. कारोबारियों ने वाहन, धातु, बैंकिंग और रीयल्टी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की. इन शेयरों में पिछले दिनों भारी गिरावट गयी है. उधर, एशियाई बाजारों में कारोबार की समाप्ति पर मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा. अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने की खबरों से अमेरिकी शेयर बाजारों का प्रदर्शन अच्छा रहा.

इसे भी पढ़ें : राजनीतिक अस्थिरता से सहमा बाजार, सेंसेक्स ने लगाया 510 अंक का गोता

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में ऊंचा खुलकर जल्द ही 34,754.60 अंक की ऊंचाई तक पहुंच गया और उसके बाद इसमें खरीदारी-बिकवाली का दौर चलने से उतार-चढ़ाव देखा गया. कारोबार की समाप्ति पर यह 35.11 अंक यानी 0.10 फीसदी ऊंचा रहकर 34,651.24 अंक पर बंद हुआ. पिछले पांच कारोबारी दिनों में संवेदी सूचकांक 940.58 अंक गिर चुका है. वैश्विक बाजारों के हतोत्साहित करने वाले संकेतों और कर्नाटक में चुनाव बाद जारी राजनीतिक अनिश्चितता के चलते निवेशकों ने अपने सौदों को निपटाना बेहतर समझा.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी मंगलवार को 10,558.60 और 10,490.55 अंक के दायरे में घूमने के बाद कारोबार की समाप्ति पर 20 अंक यानी 0.19 फीसदी बढ़कर 10,536.70 अंक पर बंद हुआ. भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 3.69 फीसदी बढ़कर बंद हुआ. बैंक के चौथी तिमाही के परिणाम जारी हुए, जिसमें उसका एकल शुद्ध घाटा 7,718 करोड़ रुपये रहा.

बहरहाल, शेयर बाजार द्वारा जारी अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,190.56 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 496.03 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola