ePaper

103 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन तेजी बरकरार

Updated at : 09 May 2018 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
103 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन तेजी बरकरार

मुंबई : बंबई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला कायम रहा तथा सेंसेक्स 103 अंक चढ़कर 35,319.35 अंक पर पहुंच गया. कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी. डॉलर के मुकाबले रुपये के 15 महीने के निचले स्तर पर आने से […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला कायम रहा तथा सेंसेक्स 103 अंक चढ़कर 35,319.35 अंक पर पहुंच गया. कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी. डॉलर के मुकाबले रुपये के 15 महीने के निचले स्तर पर आने से आईटी कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही.

इसे भी पढ़ें : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी नयी ऊंचाई पर, इन शेयरों की कीमतों में आयी तेजी

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद मुनाफावसूली से 35,134.20 अंक तक नीचे आया. बाद में यह सुधार के साथ 35,404.83 अंक के उच्चस्तर तक गया. अंत में सेंसेक्स 103.03 अंक या 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 35,319.35 अंक पर बंद हुआ. पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 300.94 अंक चढ़ा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बिकवाली और लिवाली के सिलसिले के बीच 23.90 अंक या 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 10,741.70 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 10,689.85 से 10,766.25 अंक के दायरे में रहा.

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 923.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 97.15 करोड़ रुपये की बिकवाली की. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतरराष्ट्रीय परमाणु करार से हटने के बाद कच्चा तेल 2014 के आखिरी महीनों के बाद से उच्चस्तर 77.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola