ePaper

शेयर बाजार पर अमेरिका के ईरान से समझौता तोड़ने की छाया, गिरावट के साथ शुरुआत

Updated at : 09 May 2018 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार पर अमेरिका के ईरान से समझौता तोड़ने की छाया, गिरावट के साथ शुरुआत

मुंबई : दो कारोबारी दिनों की अच्छी शुरुआत के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुुरुआत की. अमेरिका द्वारा ईरान से परामणु समझौते तोड़ने के एलान के बाद इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर आज दिखा. सेंसेक्स ने आज 75 अंक की गिरावट व निफ्टी ने 21 अंक की गिरावट के […]

विज्ञापन

मुंबई : दो कारोबारी दिनों की अच्छी शुरुआत के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुुरुआत की. अमेरिका द्वारा ईरान से परामणु समझौते तोड़ने के एलान के बाद इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर आज दिखा. सेंसेक्स ने आज 75 अंक की गिरावट व निफ्टी ने 21 अंक की गिरावट के साथ शुरुआत की. सुबह के पौने दस बजे सेंसेक्स दो अंक की गिरावट के साथ 35, 214 अंक पर और निफ्टी 0.65 अंक गिरकर 10, 717 अंक पर कारोबार कर रहा था.

आज निफ्टी के टॉप गेनर की सूची में हिंडाल्को, वेदांता लिमिटेड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील व एचसीएल टेक शमिल हैं. इनके शेयर पौने तीन से डेढ़ प्रतिशत तक शुरुआत सत्र में चढ़ेे.

वहीं, अमेरिका द्वारा ईरान से समझौता तोड़ने का असर आज ऑयल सेक्टर के शेयरों पर दिखा. कच्चे तेल की कीमत बढ़ने की आशंका के मद्देनजर ऑयल कंपनियों के शेयर गिरे. इस कारण हिंदुस्तान पेट्रोलिय, आइओसी, बीपीसीएल टॉप लूजर बने और इनके शेयर साढ़े से से ढाई प्रतिशत तक गिरे. आज निफ्टी के टॉप लूजर में आइसीआइसीआइ बैंक व अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे हेवीवेट भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola